‘शादी से पहले मैं बायसेक्सुअल थी’, आकांक्षा चमोला ने ‘लॉकअप 2’ में किया खुलासा, स्वीकारा कई महिलाओं संग रिश्ता

Last Updated:July 05, 2026, 06:18 IST
रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में आकांक्षा चमोला ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कबूल किया है कि वह बायसेक्सुअल हैं और शादी से पहले कुछ महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं. आकांक्षा ने रितेश देशमुख और फराह खान के सामने बेबाकी से कहा कि उन्हें लड़कियों की फेमिनिन एनर्जी काफी पसंद है और वो उनके लिए एक सुरक्षित कंफर्ट जोन की तरह हैं.
ख़बरें फटाफट
आकांक्षा चमोला ने बताया कि कई महिलाओं के साथ उनके रिश्ते रहे हैं.
नई दिल्ली. टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉकअप 2 में नजर आ रही हैं. वह इस शो में अपनी निजी जिंदगी के एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं. हाल ही में आकांक्षा ने बताया था कि वह पति गौरव खन्ना से तलाक ले रही हैं. अब उन्होंने होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान के सामने यह कबूल किया है कि उनका बायसेक्सुअल होने का राज बिल्कुल सच है और गौरव खन्ना से शादी करने से पहले वह कुछ महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें लड़कियां पसंद हैं.
अपने इस सीक्रेट के बारे में खुलकर बात करते हुए आकांक्षा चमोला ने कहा, ‘शादी से पहले मैं बायसेक्सुअल थी. मेरे कुछ लड़कियों के साथ रिश्ते रहे हैं. हालांकि, वे बहुत ज्यादा इंटीमेट रिलेशंस नहीं थे, लेकिन हां, मैं कुछ महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में थी. बस यही है कि मुझे लड़कियां पसंद हैं.’
लड़कियों की तरफ आकर्षित होती हैं आकांक्षा चमोला
आकांक्षा चमोला ने आगे कहा, ‘मैं महिलाओं की तारीफ करती हूं और उनकी तरफ आकर्षित होती हूं. मुझे लगता है कि वे मेरे लिए एक सुरक्षित और सुकून देने वाली जगह हैं. बड़े होते हुए मुझे हमेशा यह लगा कि यह दुनिया पुरुषों के वर्चस्व वाली है और ऐसे में हम हमेशा अपनी मां या बहनों की तरफ देखते हैं. लड़कियों से जो कंफर्ट जोन मिलता है, मुझे उससे बेहद प्यार है.’
आकांक्षा चमोला के मन में हर महिला के लिए प्यार
उन्होंने कहा, ‘मुझे महिलाओं की एनर्जी बहुत पसंद है और मुझे लगता है कि मैं उसी माहौल में सबसे ज्यादा खुश रहती हूं. हम जिस समाज में रहते हैं, वहां अक्सर लोग कहते हैं कि दो लड़कियां कभी अच्छी दोस्त नहीं हो सकतीं, उनके बीच हमेशा जलन या मुकाबला रहता है. लेकिन मेरे अंदर कभी ऐसी भावना आई ही नहीं. मेरे लिए हर महिला खूबसूरत है और मेरे मन में उनके लिए सिर्फ प्यार है. अब आप उसे जो भी नाम देना चाहें दे सकते हैं, क्योंकि नाम तो समाज ने दिए हैं. मेरे लिए तो यह सिर्फ और सिर्फ सच्चा प्यार है.’
गौरव खन्ना से तलाक ले रही हैं आकांक्षा चमोला
जब आकांक्षा ने शो पर अपनी इस सच्चाई को सबके सामने रखा, तो वहां मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स काफी भावुक हो गए. इतनी बेबाकी से इस सच को स्वीकार करने के लिए उनकी जमकर तारीफ हुई. फराह खान ने आकांक्षा को गले लगाया और उनकी हिम्मत बढ़ाई, तो आकांक्षा की आंखों में आंसू आ गए. उन्होंने रोते हुए कहा कि उन्हें कभी-कभी लगता है कि इस शो में आना उनकी सबसे बड़ी गलती थी, क्योंकि पहले ही दिन से उनके सारे राज एक-एक करके सबके सामने आ रहे हैं. उनका इशारा उस बात की तरफ था जब शो के शुरुआत में ही उन्होंने खुलासा किया था कि वह और गौरव खन्ना अब साथ नहीं हैं और दोनों का तलाक होने जा रहा है.
About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



