‘तुम्हारी इमेज बर्बाद कर दूंगा’, डायरेक्टर की बात सुनकर ऐश्वर्या राय करती रहीं हां-हां, माधुरी पर पड़ी थीं भारी

Last Updated:August 13, 2026, 20:16 IST
सुभाष घई ने ‘ताल’ के 27 साल पूरे होने पर ऐश्वर्या राय की इमेज तोड़ने का किस्सा बताया. उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए उन्हें ब्यूटी क्वीन नहीं, बल्कि ‘मानसी’ चाहिए थी. ताल में ऐश्वर्या राय के अलावा अक्षय खन्ना और अनिल कपूर भी नजर आए थे. ये एक सफल फिल्म थी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने अपने करियर में एक से एक फिल्मों में काम किया. उनकी खूबसूरती का डंका पूरे विश्व में बजा. फिल्मों में आने से पहले उन्होंने मॉडलिंग में खूब नाम कमाया. अब यही इमेज को लेकर डायरेक्टर सुभाष घई ने किस्सा सुनाया. दरअसल दोनों की फिल्म ताल के 27 साल पूरे हुए. इस मौके पर उन्होंने रोचक जानकारी शेयर की.
जब सुभाष घई ताल बना रहे थे तो उन्होंने ऐश्वर्या राय को ताल के बारे में कहा था कि वह उनकी इमेज को बर्बाद कर देंगे. उनके रोल के साथ न्याय करने के लिए यही तरीका है. ऐसा उन्होंने क्यों कहा, ये भी डिटेल से बताया.
दरअसल ऐश्वर्या राय कॉस्मैटिक जगत से आती हैं. उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में खूब नाम कमाया. हर कोई उन्हें इसी चेहरे और नाम से जानने भी लगा था. ऐसे में जब कोई सीधी-सादी और मासूम वाला रोल हो तो, इसके लिए उनकी इमेज ब्रेक ही करना एकमात्र उपाय था.
Add as Preferred Source on Google
सुभाष घई ने बताया कि उन्हें ताल के लिए कोई ब्यूटी क्वीन नहीं, बल्कि ‘मानसी’ चाहिए थी जो एक छोटे शहर की लड़की है. जिसका टैलेंट, कमजोरी और संघर्ष उसकी जिंदगी बदल देता है. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा:
मैंने ऐश्वर्या राय से कहा था कि मुझे तुम्हारी इमेज खराब करनी है. तुम्हें इस फिल्म के लिए घंटों बैठकर मेकअप भी नहीं करना है. तब उन्होंने मुझसे कहा, ‘हां, आप जैसा कहोगे मैं वैसा ही करूंगी.’ मैं एक डायरेक्टर हूं तो मेरे लिए सबसे जरूरी फिल्म के हर किरदार है. मैंने सिर्फ अपने केरेक्टर के बारे में सोचा था.
सुभाष घई की ताल में मानसी का किरदार ऐसा था जो सादगी के साथ साथ अच्छी डांसर भी थी. ऐसे में सुभाष घई ने कोरियोग्राफर सरोज खान से पूछा कि माधुरी दीक्षित के अलावा इस रोल को कौन कर सकता है. तब सरोज खान का एक ही जवाब था ऐश्वर्या राय.
ताल एक खूबसूरत फिल्म थी. जिसकी कहानी की फ्रेशनेस ने ही सुभाष घई को सबसे ज्यादा कॉन्फिडेंस दिया था. ऐश्वर्या राय के साथ अक्षय खन्ना को कास्ट किया गया था. अक्षय का नाम खुद उनके पिता विनोद खन्ना ने सुभाष घई को दिया था. वह चाहते थे कि घई उनके बेटे को ताल में लें.
सुभाष घई ने ताल 2 पर भी अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि इसकी स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है. वह अपने सिद्धांत पर अड़े हैं. वह सितारों के इर्द-गिर्द इसे सीमित नहीं करना चाहते. बता दें ताल एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म थी जिसमें अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय, अक्षय कुमार के अलावा अमरीश पुरी, आलोक नाथ जैसे सितारे नजर आए थे. ये फिल्म तारीफों के साथ साथ बॉक्स ऑफिस पर भी सफल हुई थी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 13, 2026, 20:16 IST



