ICAR Admission 2026 | ICAR PG & PhD Admission 2026 Online Application | कृषि प्रवेश परीक्षा उदयपुर

Last Updated:May 14, 2026, 10:14 IST
ICAR PG & PhD Admission 2026 Online Application: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने पीजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन की अंतिम तिथि 7 जून है और परीक्षा 4 जुलाई को आयोजित की जाएगी. उदयपुर सहित राजस्थान के छात्रों के लिए इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है. आवेदन में लाइव फोटो अपलोड करना अनिवार्य होगा. सफल छात्रों को मासिक फेलोशिप दी जाएगी. यह परीक्षा देश के शीर्ष कृषि संस्थानों में प्रवेश का एकमात्र रास्ता है.
ख़बरें फटाफट
ICAR PG & PhD Admission 2026 Online Application
ICAR PG & PhD Admission 2026 Online Application: कृषि क्षेत्र में उच्च शिक्षा और शोध (Research) की दिशा में आगे बढ़ने के इच्छुक उदयपुर सहित दक्षिण राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने सत्र 2026 के लिए पीजी (AIEEA) और पीएचडी (AICE-JRF/SRF) प्रवेश परीक्षाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इन परीक्षाओं के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित कृषि विश्वविद्यालयों में दाखिला पाने का रास्ता खुल गया है.
इस बार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने परीक्षा प्रणाली में कई बड़े बदलाव किए हैं. परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या 89 से बढ़ाकर 122 कर दी गई है. इससे उदयपुर और आसपास के जिलों के छात्रों को अब अपने ही क्षेत्र में नजदीकी केंद्र मिलने की संभावना बढ़ गई है.
आवेदन की अंतिम तिथि: 7 जून 2026.
करेक्शन विंडो: 9 और 10 जून 2026.
परीक्षा तिथि: 4 जुलाई 2026 (CBT मोड में).
परीक्षा की अवधि: 120 मिनट (120 प्रश्न, केवल अंग्रेजी माध्यम).
आवेदन प्रक्रिया में ‘लाइव फोटो’ का नया नियमइस वर्ष आवेदन के दौरान एक बड़ा तकनीकी बदलाव किया गया है. उम्मीदवारों को पहले से खिंची हुई फोटो के बजाय वेबकैम या मोबाइल कैमरे से ‘लाइव फोटो’ अपलोड करनी होगी. फोटो लेते समय चेहरे पर मास्क, चश्मा या सिर पर टोपी पहनना वर्जित है.
पात्रता और आकर्षक स्कॉलरशिपप्रवेश परीक्षा के लिए आयु सीमा और पात्रता भी निर्धारित की गई है. पीजी कोर्स के लिए उम्मीदवार की आयु 31 अगस्त 2026 तक न्यूनतम 19 वर्ष होनी चाहिए, जबकि पीएचडी के लिए यह सीमा 20 वर्ष है. सफल अभ्यर्थियों को आकर्षक फेलोशिप भी प्रदान की जाती है:
पीजी छात्र: 12,640 रुपये प्रतिमाह (2 वर्ष तक).
पीएचडी शोधार्थी: शुरुआती 2 साल 37,000 रुपये और तीसरे वर्ष 42,000 रुपये प्रतिमाह.
नकल पर सख्ती और आवेदन शुल्कपरीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अनुचित साधनों का उपयोग करने वाले अभ्यर्थियों पर 3 साल का प्रतिबंध और आपराधिक कार्रवाई का प्रावधान किया गया है. आवेदन शुल्क की बात करें तो पीजी के लिए सामान्य वर्ग को 1300 रुपये और पीएचडी के लिए 2000 रुपये निर्धारित हैं. आरक्षित वर्गों के लिए इसमें छूट दी गई है. इच्छुक छात्र विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/icar/ पर जा सकते हैं.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Udaipur,Udaipur,Rajasthan



