Entertainment

दोस्ती हो तो ऐसी! विजय ने CM बनते ही तृषा को दिया ‘रिटर्न गिफ्ट’, ‘करुप्पु’ के लिए बदला नियम, मेकर्स की हुई चांदी

Last Updated:May 13, 2026, 20:26 IST

थलापति विजय जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे, तब उनकी पत्नी संगीता के बजाय एक्ट्रेस तृषा कृष्णन वहां मौजूद थीं. इससे पता चलता है कि उनके बीच कितनी गहरी दोस्ती है. तृष्णा कृष्णन अच्छे-बुरे वक्त में विजय के साथ खड़ी रहीं, अब जब वे मुख्यमंत्री के पद पर काबिज है, तो उन्होंने भी अपनी दोस्ती बखूबी निभाई. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने तृष्णा की अगली फिल्म ‘करुप्पु’ के लिए खास फैसला लिया है. उन्होंने सूर्या और तृषा स्टारर फिल्म के मेकर्स को स्टेट में सुबह 9 बजे के स्पेशल शोज चलाने की अनुमति दे दी है.

नई दिल्ली: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय ने अपने पुराने और करीबी दोस्त तृषा कृष्णन की अगली फिल्म को लेकर एक बड़ा और खास फैसला लिया है. उन्होंने सूर्या और तृषा की फिल्म ‘करुप्पु’ के मेकर्स को बड़ी राहत देते हुए राज्य में सुबह 9 बजे के स्पेशल शोज चलाने की मंजूरी दे दी है.

सीएम विजय के इस फैसले से फिल्म की पूरी टीम और प्रोड्यूसर्स बेहद खुश हैं. ‘ड्रीम वॉरियर पिक्चर’ ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विजय का दिल से शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर इस स्पेशल परमिशन के लिए आभार जताया है.

इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की तरफ से भी विजय की एक फोटो शेयर की गई है, जिसमें इस फैसले की जानकारी दी गई है. पोस्ट में लिखा गया है कि फिल्म ‘करुप्पु’ के लिए सुबह 9 बजे के शोज चलाने की खास अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद.

Add as Preferred Source on Google

थलापति विजय के इस कदम को उनके और तृषा के बीच की गहरी दोस्ती से जोड़कर देखा जा रहा है. इस अनुमति के बाद अब फैंस को अपनी पसंदीदा स्टार्स की फिल्म देखने के लिए दोपहर का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वे सुबह-सुबह ही सिनेमाघरों का रुख कर सकेंगे.

थलापति विजय जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे, तब तृषा कृष्णन भी वहां मौजूद थीं. दोनों के अफेयर की चर्चाएं पहले से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. फैंस और सितारे उन्हें शादी करने की सलाह भी दे चुके हैं.

थलापति विजय और तृषा कृष्णन की जोड़ी पर्दे पर सुपरहिट रही है. ‘घिल्ली’ फिल्म थलपति विजय और तृषा की पहली साथ में फिल्म थी, जो न केवल ब्लॉकबस्टर रही बल्कि एक मिसाल बन गई. साउथ सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाने वाली इस मूवी में दोनों की केमिस्ट्री और जबरदस्त परफॉरमेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, जिसे आज भी लोग बड़े चाव से देखते हैं.

सुपरहिट जोड़ी ने इसके बाद ‘थिरुपाची’ और ‘आदि’ जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया. जहां ‘थिरुपाची’ उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक साबित हुई, वहीं ‘आदि’ को भले ही मिला-जुला रिएक्शन मिला. फैंस ने विजय और तृषा की आपसी तालमेल, इमोशनल सीन्स और डांस नंबर्स को खूब सराहा.

थलापति विजय-तृषा चौथी बार जब फिल्म ‘कुरुवी’ में साथ नजर आए, तब तक यह साफ हो चुका था कि यह तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक है. दोनों के रोमांस की खबरें छाईं, तो उन्होंने एक-दूसरे को दोस्त बताया. वे 15 साल तक सक्रीन पर नजर नहीं आई. वे पिछली बार ‘लियो’ में दिखे, तो उनके अफेयर की अफवाहें फिर चालू हो गईं. दूसरी ओर, विजय की पत्नी संगीता ने उनसे तलाक लेने के लिए अर्जी डाल दी. पति-पत्नी के बीच दूरियां बढ़ गई हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj