दिल्ली से अलवर तक नमो भारत ट्रेन का सपना फिर टला! अभी लग सकते हैं और 5 साल, जानें क्या है स्थिति

Last Updated:May 13, 2026, 21:07 IST
Delhi Alwar Namo Bharat Train Latest Update: दिल्ली से अलवर के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन परियोजना अब चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है. फिलहाल फोकस दिल्ली से बावल सेक्शन पर है, जबकि अलवर तक ट्रेन पहुंचने में अभी कई साल लग सकते हैं. इससे रोजाना सफर करने वाले लोगों की उम्मीदों को झटका लगा है.नमो भारत ट्रेन स्टेटस
अलवर. अलवर और दिल्ली के बीच हाईस्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना देख रहे लोगों को अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. जिस प्रोजेक्ट को कभी 2026 तक पूरा करने की बात कही गई थी, अब वही परियोजना चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है. ताजा अपडेट के मुताबिक फिलहाल पूरा फोकस दिल्ली से बावल सेक्शन पर है, जबकि अलवर तक ट्रेन पहुंचने में अभी करीब 5 साल और लग सकते हैं.
करीब 164 किलोमीटर लंबे इस रैपिड रेल कॉरिडोर पर 22 स्टेशन बनाए जाने हैं. यह कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर गुरुग्राम, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, शाहजहांपुर, नीमराना और बहरोड़ होते हुए अलवर तक जाएगा. प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लगभग 37 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है. ट्रेन शुरू होने के बाद दिल्ली से अलवर का सफर करीब 104 से 117 मिनट में पूरा हो सकेगा.
धारूहेड़ा से आगे बढ़ाकर बावल तक मंजूरीफिलहाल पहले चरण में सराय काले खां से बावल तक का काम प्राथमिकता में रखा गया है. हरियाणा सरकार के आग्रह के बाद प्रोजेक्ट को धारूहेड़ा से आगे बढ़ाकर बावल तक मंजूरी दी गई है. यहां बड़ा टर्मिनल स्टेशन भी बनाया जाएगा, जिससे आसपास के इंडस्ट्रियल और रिहायशी क्षेत्रों को फायदा मिलने की उम्मीद है.
देरी क्यों हो रही है?
प्रोजेक्ट को एक साथ पूरा करने के बजाय अलग-अलग चरणों में बांटा गया है.
अभी केवल दिल्ली से बावल सेक्शन पर ही प्राथमिकता के साथ काम किया जा रहा है.
बावल से SNB और अलवर तक का हिस्सा बाद के चरणों में शामिल किया गया है.
अलवर को प्रोजेक्ट के तीसरे चरण में रखा गया है, इसलिए यहां काम बाद में शुरू होगा.
शुरुआती लक्ष्य 2026 था, लेकिन अब योजना और मंजूरियों की प्रक्रिया लंबी होने से समय बढ़ गया है.
NCRTC की ओर से सामने आई जानकारी के बाद अलवर के हजारों नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और कारोबारियों की उम्मीदों को झटका लगा है. लंबे समय से लोग इस ट्रेन को दिल्ली-एनसीआर आने-जाने का सबसे तेज विकल्प मान रहे थे, लेकिन अब उन्हें कुछ और साल इंतजार करना पड़ेगा.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Alwar,Alwar,Rajasthan



