Rajasthan

सरकारी नौकरी पाने का गोल्डन पीरियड! दिसंबर में एक साथ तीन मेगा एग्जाम के फॉर्म ओपन, यहां जानें पूरी खबर

Last Updated:December 10, 2025, 23:43 IST

Government Jobs : दिसंबर 2025 प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका लेकर आया है. SSC GD, CTET और BSTC जैसी प्रमुख भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और अंतिम तिथियां नजदीक हैं. बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती होने से युवाओं के लिए चयन के अच्छे अवसर बन रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि सही समय पर आवेदन और मजबूत तैयारी से सफलता की संभावना बढ़ जाती है.

ख़बरें फटाफट

धौलपुर. देश और राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए दिसंबर 2025 कई बड़े मौकों के साथ आया है. केंद्र और राज्य सरकार दोनों स्तर पर विभिन्न विभागों में भर्तियां जारी हैं और आवेदन की अंतिम तिथियां भी नजदीक हैं. ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. किस पद पर कितनी वैकेंसी है, आवेदन कब तक किए जा सकते हैं और पात्रता क्या होगी, इसकी जानकारी जानना जरूरी है ताकि सही समय पर आवेदन किया जा सके.

इसी क्रम में ईमित्र कंप्यूटर केंद्र के संचालक मोहन दुबे बताते हैं कि इस महीने कई महत्वपूर्ण फॉर्म भरने की प्रक्रिया चल रही है. इनमें SSC GD, CTET और BSTC जैसी प्रमुख परीक्षाएं शामिल हैं. मोहन दुबे के अनुसार यदि अभ्यर्थी समय रहते आवेदन करते हैं और अपनी तैयारी को मजबूत रखते हैं, तो इन भर्तियों में चयन की संभावना काफी बढ़ जाती है.

SSC GD में 25757 पद, 10वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदनमोहन दुबे बताते हैं कि SSC GD में इस बार 25757 पदों पर भर्ती निकली है. इन पदों पर पूरे देश के युवा आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक चलेगी. इसमें जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए फीस ₹100 रखी गई है. वहीं एसटी और एससी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है. इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है.

CTET के लिए आवेदन 27 नवंबर से 18 दिसंबर तकदुबे बताते हैं कि CTET के आवेदन 27 नवंबर से शुरू हो चुके हैं और 18 दिसंबर तक भरे जाएंगे. इस परीक्षा में जनरल और ओबीसी अभ्यर्थियों की फीस ₹1000 है, जबकि एसटी और एससी वर्ग के लिए फीस ₹500 रखी गई है. यदि अभ्यर्थी दोनों पेपर के लिए आवेदन करते हैं तो जनरल और ओबीसी के लिए फीस ₹1200 तथा एसटी और एससी के लिए ₹600 निर्धारित की गई है. CTET के लिए आवेदन पात्रता में बीएसटीसी या बीएड की डिग्री होना अनिवार्य है.

राजस्थान BSTC के फॉर्म 2 दिसंबर से 31 दिसंबर तक
राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा यानी BSTC के आवेदन वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा द्वारा शुरू कर दिए गए हैं. आवेदन 2 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक किए जा सकते हैं. इस परीक्षा में 12वीं पास विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं. फीस संरचना में जनरल वर्ग के लिए ₹500, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए ₹450, जबकि एसटी और एससी अभ्यर्थियों के लिए ₹350 निर्धारित है. BSTC करने के बाद अभ्यर्थी प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापक के रूप में नियुक्त हो सकते हैं.

मोहन दुबे का कहना है कि ये सभी भर्तियां विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आई हैं. जो उम्मीदवार लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं उन्हें इन मौकों का पूरा लाभ उठाकर आवेदन करना चाहिए. तैयारी के साथ निरंतरता रखने पर अभ्यर्थियों को सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है.

About the AuthorAnand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

Location :

Dhaulpur,Rajasthan

First Published :

December 10, 2025, 23:43 IST

homejobs

सरकारी नौकरी पाने का गोल्डन चांस, 3 मेगा एग्जाम के फॉर्म ओपन, जानें पूरी खबर

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj