Business

50 हजार रुपये हैं तो शुरू हो जाएंगे ये बिजनेस, कमाई इतनी होगी कि बड़ी-बड़ी नौकरी वाले जलेंगे!

Last Updated:March 24, 2026, 17:09 IST

अगर आपके पास सिर्फ 50 हजार रुपये हैं, तो भी आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं. आज के समय में कई ऐसे फ्रेंचाइजी और कमीशन बेस्ड मॉडल हैं, जो कम निवेश में अच्छी कमाई का मौका देते हैं. कोरियर, फाइनेंस, एजुकेशन और FMCG जैसे सेक्टर्स में छोटे स्तर से शुरुआत करके महीने की 20 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक कमाई की जा सकती है, बस सही मॉडल और लोकेशन चुननी जरूरी है.

ख़बरें फटाफट

₹50 हजार हैं तो शुरू हो जाएंगे ये बिजनेस, कमाई देख जलेंगे बड़ी-बड़ी नौकरी वालेZoomइन फ्रेंचाइजी से आपको हर महीने तक 40-50 हजार रुपये का प्रॉफिट हो सकता है.

नई दिल्ली. अगर आप नौकरी से परेशान हैं या अपना कुछ शुरू करना चाहते हैं लेकिन बजट कम है, तो अब मौका है. आज के समय में ऐसे कई बिजनेस मॉडल मौजूद हैं जिन्हें आप सिर्फ 50 हजार रुपये तक के निवेश में शुरू कर सकते हैं और धीरे धीरे बड़ा बना सकते हैं. खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर काम घर से या छोटे सेटअप के साथ शुरू हो सकते हैं.

कम निवेश वाले ये बिजनेस खासकर दिल्ली एनसीआर जैसे बड़े शहरों में तेजी से ग्रो कर रहे हैं, जहां डिमांड भी ज्यादा है और ग्राहक भी आसानी से मिल जाते हैं. सही प्लानिंग और मेहनत से ये छोटे बिजनेस भी अच्छी कमाई का जरिया बन सकते हैं.

कोरियर फ्रेंचाइजी से रोज की कमाई

डीटीडीसी (DTDC) का पिकअप पॉइंट या छोटा फ्रेंचाइजी मॉडल 40 से 50 हजार रुपये में शुरू किया जा सकता है. इसमें आपको सिर्फ पैकेज कलेक्ट करके कंपनी को देना होता है. ई कॉमर्स के बढ़ते चलन की वजह से इसकी डिमांड काफी ज्यादा है. अगर लोकेशन सही रही तो महीने में 20 से 50 हजार रुपये तक कमाई हो सकती है. इसी तरह डिलीवरी (Delhivery) के साथ बुकिंग पार्टनर बनकर भी काम शुरू किया जा सकता है. इसमें कंपनी की तरफ से ऐप और ट्रेनिंग मिलती है, जिससे काम आसान हो जाता है.

फाइनेंस सेक्टर में बड़ा मौका

अगर आपको लोगों से बातचीत करना आता है तो सब ब्रोकर बनना एक अच्छा ऑप्शन है. एंजेल वन (Angel One), आईआईएफएल (IIFL) और अपस्टॉक्स (Upstox) जैसे प्लेटफॉर्म के साथ जुड़कर आप क्लाइंट्स के डीमैट अकाउंट खुलवा सकते हैं. इसमें आपकी कमाई कमीशन और ब्रोकरेज शेयरिंग से होती है. अगर अच्छा नेटवर्क बन गया तो महीने की कमाई 30 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक पहुंच सकती है.

FMCG में भरोसेमंद ब्रांड का सहारा

पतंजलि (Patanjali) के छोटे डिस्ट्रीब्यूटर या मिनी फ्रेंचाइजी मॉडल में भी आप 40 से 50 हजार रुपये में शुरुआत कर सकते हैं. इस बिजनेस की खास बात यह है कि प्रोडक्ट्स की डिमांड लगातार बनी रहती है. किराना स्टोर्स और लोकल मार्केट में सप्लाई देकर आप रेगुलर कमाई कर सकते हैं.

एजुकेशन से कमाई का मौका

अगर आपके पास पढ़ाने का स्किल है तो छोटे कोचिंग या ट्यूशन फ्रेंचाइजी मॉडल भी एक बढ़िया ऑप्शन है. इंग्लिश स्पीकिंग, स्किल कोर्स या सरकारी नौकरी की तैयारी कराने वाले सेंटर्स कम निवेश में शुरू हो जाते हैं. दिल्ली जैसे शहर में स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा होने से इसमें ग्रोथ के मौके भी बड़े होते हैं. 20 से 50 हजार रुपये महीने की कमाई यहां आसानी से संभव है.

About the AuthorJai Thakur

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

March 24, 2026, 17:09 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj