Rajasthan

RC एक्सपायर है तो तुरंत करें रिन्यू, सरकार दे रही कम पेनल्टी का मौका, ये है अंतिम तिथि

Last Updated:July 04, 2026, 09:02 IST

RC Renewal Amnesty Scheme 2026: ट्रैक्टर और दुपहिया वाहन मालिकों के लिए राज्य सरकार की ऐमनेस्टी योजना बड़ी राहत लेकर आई है. जिन वाहनों की आरसी की वैधता समाप्त हो चुकी है, वे 30 सितंबर 2026 तक कम पेनल्टी देकर उसका नवीनीकरण करा सकते हैं. योजना के तहत दुपहिया वाहनों पर अधिकतम 1,000 रुपए और कृषि ट्रैक्टर पर अधिकतम 5,000 रुपए तक ही पेनल्टी देनी होगी. भीलवाड़ा जिला परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से समय रहते योजना का लाभ लेने की अपील की है. इसके बाद पूरी पेनल्टी वसूली जाएगी और बिना वैध आरसी वाले वाहनों पर कार्रवाई होगी.

ख़बरें फटाफट

RC एक्सपायर है तो तुरंत करें रिन्यू, सरकार दे रही कम पेनल्टी का मौकाZoom

भीलवाड़ा. राजस्थान के भीलवाड़ा शहर समेत पूरे जिले के वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार की ऐमनेस्टी योजना के तहत ट्रैक्टर और दुपहिया वाहन मालिकों को बड़ी राहत दी जा रही है. जिन वाहनों की आरसी (पंजीयन प्रमाण पत्र) की वैधता समाप्त हो चुकी है, वे अब कम पेनल्टी देकर उसका नवीनीकरण करा सकते हैं. परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे 30 सितंबर 2026 तक इस योजना का लाभ उठाकर अपनी आरसी का नवीनीकरण करा लें. इसके बाद पूरी पेनल्टी देनी होगी और बिना वैध आरसी के वाहन चलाने पर कार्रवाई की जाएगी.

भीलवाड़ा जिला सड़क सुरक्षा एवं जिला परिवहन अधिकारी रामकृष्ण चौधरी ने बताया कि ऐमनेस्टी योजना का उद्देश्य लंबे समय से लंबित आरसी नवीनीकरण को आसान बनाना है. सामान्य नियमों के अनुसार दुपहिया वाहन की आरसी समय पर नवीनीकरण नहीं कराने पर 300 रुपए प्रति माह और कृषि ट्रैक्टर पर 500 रुपए प्रति माह की दर से पेनल्टी लगती है. योजना के तहत दुपहिया वाहनों पर अधिकतम 1,000 रुपए की पेनल्टी देनी होगी. वहीं कृषि ट्रैक्टर के लिए एक वर्ष तक अधिकतम 2,500 रुपए और एक वर्ष से अधिक अवधि होने पर अधिकतम 5,000 रुपए की पेनल्टी निर्धारित की गई है. इससे वाहन मालिकों को आर्थिक राहत मिलेगी.

अब तक 319 वाहनों का हुआ नवीनीकरण

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि अब तक 88 कृषि ट्रैक्टर और 231 दुपहिया वाहनों की आरसी का नवीनीकरण इस योजना के तहत किया जा चुका है. इससे वाहन मालिकों को कुल 18 लाख 46 हजार 200 रुपए की पेनल्टी में राहत मिली है. विभाग का कहना है कि अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे वाहन हैं, जिनकी आरसी की वैधता समाप्त हो चुकी है. ऐसे वाहन स्वामी जल्द से जल्द योजना का लाभ लें.

जुलाई में चलेगा विशेष जांच अभियान

परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग जुलाई माह में विशेष जांच अभियान चलाएगा. इस दौरान बिना वैध आरसी या बिना पंजीयन के चल रहे दुपहिया वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की सघन जांच की जाएगी. यदि कोई वाहन नियमों का उल्लंघन करते हुए मिला तो उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. आवश्यकता पड़ने पर वाहन जब्त भी किया जा सकता है. विभाग ने वाहन मालिकों से अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करने और समय रहते आरसी का नवीनीकरण कराने की अपील की है, ताकि भारी पेनल्टी, कानूनी कार्रवाई और वाहन जब्ती जैसी परेशानियों से बचा जा सके.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bhilwara,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj