अजमेर हाइवे पर अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 5 हजार का इनामी कलीम खान यूपी से गिरफ्तार

Last Updated:August 10, 2026, 08:18 IST
Ajmer Highway Gas Theft: अजमेर के मांगलियावास थाना पुलिस ने हाइवे पर अवैध एलपीजी गैस रिफिलिंग के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी कलीम खान को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 31 मई को एक होटल पर दबिश देकर गैस टैंकर, पिकअप और 42 भरे कमर्शियल सिलेंडर जब्त किए थे. पुलिस ने मोबाइल सीडीआर और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से यूपी निवासी आरोपी को पकड़ा है. पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ करेगी.
ख़बरें फटाफट
अजमेर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग का इनामी आरोपी गिरफ्तार
Ajmer: मांगलियावास थाना पुलिस ने हाइवे स्थित होटल और ढाबों पर चल रहे अवैध एलपीजी गैस रिफिलिंग के काले कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने गत 31 मई को की गई एक बड़ी छापेमारी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी कलीम खान को उत्तर प्रदेश से ट्रैक करके गिरफ्तार कर लिया है.
मांगलियावास थानाधिकारी हरीश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 31 मई को हाइवे पर स्थित एक होटल पर अचानक दबिश दी थी. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने देखा कि एलपीजी गैस से भरे एक बड़े कैप्सूल टैंकर से अवैध रूप से पाइप लगाकर पास में खड़ी पिकअप गाड़ी में रखे कमर्शियल गैस सिलेंडरों में गैस भरी जा रही थी. यह पूरा खेल बिना किसी सुरक्षा मानकों के बेहद खतरनाक तरीके से अंजाम दिया जा रहा था. पुलिस ने मौके से एलपीजी कैप्सूल गैस टैंकर, पिकअप गाड़ी और कुल 42 भरे हुए कमर्शियल गैस सिलेंडरों को जब्त किया था. इस मामले में प्रवर्तक निरीक्षण राहुल कुमार वेदपाल की रिपोर्ट पर मांगलियावास थाने में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.
तकनीकी साक्ष्यों और सीडीआर से मिला सुरागघटना के बाद से ही मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. थानाधिकारी हरीश चौधरी के अनुसार पुलिस टीम ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने के लिए मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकाली और आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया. गहन पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी 34 वर्षीय कलीम खान पुत्र पूरे रमजान, निवासी ग्राम भावनपुर, थाना जेठवारा, जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया.
विशेष पुलिस टीम की भूमिकाइनामी आरोपी को दबोचने में मांगलियावास थाना पुलिस की विशेष टीम ने अहम भूमिका निभाई. इस टीम में थानाधिकारी हरीश चौधरी के साथ कांस्टेबल प्रकाश जाखड़, राजेंद्र थांकण, शोभाराम जाखड़, मुकेश ओलण और शिवराज भांबू शामिल थे. पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि इस अवैध रिफिलिंग नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ की जा सके.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Ajmer,Ajmer,Rajasthan
First Published :
August 10, 2026, 08:18 IST



