रिटायर्ड पुलिस अधिकारी को मारी गोली, फिर यूट्यूब पर सिगरेट पीते हुआ किया लाइव, थाईलैंड के Ex MP ने कबूला जुर्म

Last Updated:August 11, 2026, 00:06 IST
थाईलैंड के नोंथाबुरी प्रांत से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पूर्व सांसद को पूर्व पुलिस अधिकारी और स्थानीय प्रशासनिक नेता थोंगचाई येनप्रसेर्ट की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. हत्या के तुरंत बाद पूर्व सांसद ने एक राजनीतिक कमेंटेटर के यूट्यूब लाइवस्ट्रीम में फोन करके अपना जुर्म कबूल कर लिया.फायरिंग (फाइल फोटो)
थाईलैंड में सोमवार को एक पूर्व सांसद पर पूर्व पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या की घटना सामने आई है. हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद आरोपी ने एक यूट्यूब लाइव स्ट्रीम के दौरान फोन कर गोली चलाने की बात कबूल कर ली.
मामला नॉन्थाबुरी प्रांत का है. पूर्व सांसद चलॉन्ग रियावरेआंग पर आरोप है कि उन्होंने रिटायर्ड पुलिस अधिकारी थोंगचाई येनप्रासर्ट पर उनके दफ्तर के बाहर गोली चलाई. मृतक नॉन्थाबुरी प्रांतीय प्रशासनिक संगठन के अध्यक्ष भी थे.
गर्दन में लगी गोली, अस्पताल में मौत
हमले में थोंगचाई की गर्दन में गोली लगी. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. थोंगचाई के ड्राइवर को भी गोली लगी. उसके हाथ और बाजू में चोट आई है.
गिरफ्तारी के बाद कैमरों के सामने सिगरेट पीते रहे पूर्व सांसद
गिरफ्तारी के बाद पुलिस स्टेशन में पूर्व सांसद को मीडिया से बात करने की इजाजत दी गई. इस दौरान वह सिगरेट पीते हुए पत्रकारों के सवालों का जवाब देते नजर आए. चलॉन्ग ने दावा किया कि उनका थोंगचाई को मारने का कोई इरादा नहीं था. उन्होंने मृतक को अपना अच्छा दोस्त बताया.
बोले- मैंने गोली चलाने का इरादा नहीं किया था
चलॉन्ग के मुताबिक, वह थोंगचाई से किसी विवाद को लेकर बात करने पहुंचे थे. उनका दावा है कि बातचीत के दौरान थोंगचाई ने उन्हें धक्का दिया और कहा कि वह बात नहीं करना चाहते. इसके बाद चलॉन्ग पर उनका पीछा करते हुए कार तक पहुंचे. उन्होंने बंदूक निकाली, लेकिन दावा किया कि गोली चलाने का उनका इरादा नहीं था.
उनके मुताबिक, तभी थोंगचाई के ड्राइवर ने भी बंदूक निकालकर उनकी ओर तान दी, जिसके बाद उन्होंने गोली चला दी. हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और पूर्व सांसद के दावे की पुष्टि अभी बाकी है.
गोलीकांड से पहले YouTube लाइव पर किया कबूल
गिरफ्तारी से पहले चलॉन्ग ने कथित तौर पर राजनीतिक टिप्पणीकार अंचली पाईरीरक को फोन किया. उस समय वह यूट्यूब पर लाइव थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, इसी लाइव स्ट्रीम के दौरान चलॉन्ग ने बताया कि उन्होंने थोंगचाई पर गोली चलाई है.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…
और पढ़ेंFirst Published :
August 11, 2026, 00:06 IST



