IMD Alert | Western Disturbance rain Alert | Tomorrow Weather | IMD की ‘डराने’ वाली चेतावनी! आंधी-तूफान का अलर्ट, दिल्ली-यूपी से बिहार बंगाल में लू

70 kmph Toofan IMD Alert: आधा अप्रैल बीत चुका है, इस बीच बारिश और गर्मी का भीषण रूप देख चुके हैं. सूरज की तपिश से लोग बेहाल हैं. इसी बीच मौसम विभाग (आईएमडी) का पूर्वानुमान आया है. ये राहत के साथ-साथ लोगों को डराने वाला ज्यादा है. आईएमडी के अनुसार, मंगलवार 21 अप्रैल को देश के मौसम में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है. कहीं आसमान से आग बरसेगी, तो कहीं तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है.
आईएमडी के ताजा बुलेटिन के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में प्री-मानसून गतिविधियां अपने चरम पर हैं. 21 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में बेहद भारी बारिश (Very Heavy Rainfall) होने की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही असम और मेघालय में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी. यहां 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट है. आपको बता दें कि पूर्वोत्तर भारत में घाटी (Valley effect) के कारण शाम और रात के समय इन तूफानों की तीव्रता और अधिक खौफनाक हो जाती है. पिछले 24 घंटों में ही गुवाहाटी में 117 मिमी बारिश दर्ज की गई है.
आंधी-तूफान की चेतावनी है. हालांकि, उत्तर भारत में अभी लू से राहत मिलने की संभावना नहीं है.
बिहार में 70 kmph की रफ्तार से भयंकर तूफान!
पूर्वी भारत के लिए भी आईएमडी की चेतावनी डराने वाली है. 21 अप्रैल को बिहार में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शुरू होने वाला तूफान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकता है. बिहार के कई जिलों में पारा 40 के पार पहुंच गया है. कैमूर में 42.9°C, गया में 42.8°C और बक्सर में 42.7°C तापमान रिकॉर्ड किया गया. औरंगाबाद में 41.8°C, नालंदा में 41.5°C और शेखपुरा में 41.1°C तापमान रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों में तापमान और बढ़ सकता है. दक्षिणी और मध्य बिहार गया, औरंगाबाद, कैमूर, बक्सर और रोहतास में 43°C और 45°C के बीच पारा रहने की संभावना है. हालांकि, बंगाल और ओडिशा में के साथ-साथ उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग) और सिक्किम में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.
उत्तर प्रदेश का हाल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगले 24 से 48 घंटों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. शहर में दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में राहत
मध्य प्रदेश में भी भीषण गर्मी पड़ रही है. कई इलाकों में पारा 42 डिग्री से भी ऊपर पहुंच गया है. हालांकि, सोमवार को भोपाल, रायसेन और बैतूल में आसमान में बादल छाने से लोगों की हल्की राहत मिली. मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार यानी कि 21 अप्रैल को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ हिस्सों में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ हल्की बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी. खरगोन में बीती रात के समय तेज बिजली कड़की और करीब 15 मिनट तक बारिश हुई. रतलाम में बूंदाबांदी के साथ गड़गड़ाहट और बिजली चमकने का दौर चला.
गर्मी से लोगों का बुरा हाल है.(फोटो PTI)
महाराष्ट्र में बारिश
मौसम विभाग ने राज्य के 24 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. कोंकण, पश्चिमी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के कई हिस्सों में तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. कोंकण क्षेत्र के रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है. धुले, जलगांव, अहिल्यानगर और नासिक जिलों में दोपहर बाद मौसम में बदलाव और गरज के साथ बारिश का अनुमान है. पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे, कोल्हापुर, सतारा, सांगली और सोलापुर जिलों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
आईएमडी का भीषण गर्मी और बारिश का अलर्ट.
दक्षिण भारत में गर्मी और बारिश का दौर
मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई राज्यों के लिए आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है. ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 24 अप्रैल तक केरल, माहे, कर्नाटक (तटीय और आंतरिक), तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तूफानी हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, तमिलनाडु में 21 से 23 अप्रैल के बीच आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट है, जबकि तेलंगाना के कुछ इलाकों में 20 अप्रैल को ओलावृष्टि (Hailstorm) की भी चेतावनी दी गई है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है लेकिन सतर्क रहने की भी जरूरत है.
जारी रहेगा ‘लू’ का टॉर्चर
बारिश और तूफान के इस दौर के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है. IMD के अनुसार, 21 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर ‘हीटवेव’ (Heat Wave) की स्थिति बनी रहेगी. इतना ही नहीं, रात के समय भी उमस और गर्मी (Warm night conditions) लोगों की नींद हराम करेगी. कुल मिलाकर कल (21 अप्रैल) का दिन मौसम के लिहाज से बेहद डराने वाला रहेगा.
राजस्थान में बुरा हाल
राजस्थान में भीषण गर्मी से बुरा हाल है. सोमवार को अधिकतम तामपान 42°C रहा. स्थिती इतनी बुरी हो गई कि नगर निगम ने टैंकरों से पानी का छिड़काव करवाना पड़ा. मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर में 41.8 डिग्री, जैसलमेर में 41.1 डिग्री, फलौदी में 41.2 डिग्री और चितौड़गढ़ में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अब दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी वृद्धि होने की संभावना बढ़ गई है. रात में उमस से राहत मिलना मुश्किल हो गया है. सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. नगर निगम को पानी का छिड़काव करना पड़ रहा है. आईएमडी के मुताबिक अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है.
नॉर्थ ईस्ट में भारी बारिश होने की संभावना है.
21 किन राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है? आईएमडी के अनुसार, 21 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है. असम, मेघालय और नागालैंड में भी तेज बारिश होगी. इसके अलावा, बिहार में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भयंकर तूफान आने की चेतावनी जारी की गई है.
भीषण गर्मी और ‘हीटवेव’ (लू) से किन राज्यों के लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है? उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी. 21 अप्रैल को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गंभीर हीटवेव (लू) चलने की संभावना है.
पूर्वोत्तर भारत में रात के समय आंधी-तूफान ज्यादा खतरनाक क्यों हो जाता है? पूर्वोत्तर भारत अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण प्री-मानसून तूफानों के प्रति संवेदनशील है. यहां ‘घाटी प्रभाव’ (Valley Effect) के कारण शाम ढलते ही और रात के समय हवाओं का दबाव बदलता है, जिससे तूफानों की तीव्रता अचानक बढ़ जाती है और यह काफी खतरनाक रूप ले लेता है.



