Entertainment

अमृता सिंह की को-स्टार, अपने ही ऑनस्क्रीन बेटे पर हार बैठी थी दिल, उम्र और समाज को ठेंगा दिखाकर रचाई शादी

Last Updated:April 20, 2026, 22:33 IST

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट अपनी दमदार पर्सनैलिटी और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया है और हर किरदार में अपनी अलग छाप छोड़ी है. लेकिन अपने ही को-स्टार सुयश रॉय संग शादी कर उन्होंने सभी को चौंका दिया था.

नई दिल्ली. कीश्वर मर्चेंट छोटे पर्दे के साथ-साथ फिल्मों और वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं. किश्वर मर्चेंट को असली पहचान शो प्यार की ये एक कहानी से मिली.इसी शो में सुयश राय उनके बेटा का रोल निभाया था. बाद में एक्ट्रेस ने उन्हीं से शादी रचाई थी.

फिल्म और टीवी की दुनिया में साथ काम करते-करते प्यार हो जाना कोई नई बात नहीं है. कई स्टार्स की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री रियल लाइफ में भी शादी तक पहुंच चुकी है.कीश्वर मर्चेंट और सुयश रॉय भी उन्हीं में से एक हैं. किश्वर ने साल 2005 में आए एक शो में अमृता सिंह के साथ भी काम किया था.

किश्वर मर्चेंट टीवी के कई पॉपुलर शोज और रियलिटी शो बिग बॉस 9 का हिस्सा रह चुकी हैं. उन्हें असली पहचान शो प्यार की ये एक कहानी से मिली, जिसमें उन्होंने हसीना रायचंद का किरदार निभाया था. इसी शो में सुयश राय उनके बेटे के रोल में नजर आए थे.

Add as Preferred Source on Google

शो के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. शुरुआत दोस्ती से हुई, लेकिन धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में बदल गया. किसी को अंदाजा भी नहीं था कि मां-बेटे का रोल निभाने वाली ये जोड़ी असल जिंदगी में कपल बन जाएगी.

इस शो के बाद जब किश्वर ने सुयश से शादी का ऐलान किया, तो हर कोई हैरान रह गया. दोनों ने साल 2016 में शादी की. हालांकि इस रिश्ते को मंजूरी मिलना आसान नहीं था.

किश्वर मर्चेंट क्योंकि सुयश से 8 साल बड़ी हैं, तो उनका परिवार शुरुआत में इस शादी से खुश नहीं था. लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो गया और परिवार भी मान गया और ऑनस्क्रीन मां बेटे असल जिंदगी में पति-पत्नी बन गए.

शादी के बाद भी दोनों के लिए लोगों को फेस करना आसान नहीं था. दोनों को काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी. लोगों ने उम्र के अंतर को लेकर कई बातें कहीं. लेकिन किश्वर और सुयश ने इन सबको नजरअंदाज किया और एक दूसरे पर प्यार लुटाते रहे.

बता दें कि किश्वर और सुयश की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों की कहानी यही सिखाती है कि प्यार किसी भी बंधन या समाज के नियमों का मोहताज नहीं होता. अगर दो लोग एक-दूसरे के साथ खुश हैं, तो उम्र, लोगों की सोच और ट्रोलिंग जैसी बातें मायने नहीं रखतीं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 20, 2026, 22:33 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj