अजमेर दरगाह मामले में अहम सुनवाई आज, जयपुर में करोड़ों के गबन में बैंक मैनेजर गिरफ्तार

Last Updated:May 02, 2026, 08:53 IST
Rajasthan News Live: अजमेर दरगाह मामले में आज सिविल कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी जिसमें 11 नए पक्षकारों के आवेदन और सीसीटीवी निगरानी की मांग पर विचार किया जाना है. उधर, बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल रोड पर एक निजी अस्पताल के सामने खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई जिससे कुछ ही समय में वाहन जलकर राख हो गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस बीच, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज शाम शाहपुरा के दौरे पर रहेंगे जहां वे त्रिवेणी धाम में संतों का आशीर्वाद लेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे. प्रदेश की इन प्रमुख खबरों पर आज सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.
ख़बरें फटाफट

Rajasthan News Live:
Rajasthan News Live: अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे से जुड़े मामले में आज सिविल न्यायालय में एक बार फिर महत्वपूर्ण सुनवाई होगी. हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता की ओर से दाखिल इस याचिका में दरगाह कमेटी, अल्पसंख्यक विभाग और एएसआई को नोटिस जारी किया गया था. आज कोर्ट में ‘वन 10’ की एप्लीकेशन पर सुनवाई होनी है, जिसमें दरगाह दीवान, अंजुमन कमेटी और राज्यवर्धन सिंह परमार सहित कुल 11 लोगों ने मामले में पक्षकार बनने के लिए आवेदन किया है. इसके अलावा, विष्णु गुप्ता की ओर से कोर्ट में दरगाह के भीतर किसी भी नए निर्माण को रोकने और दरगाह परिसर व आस्ताने शरीफ की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करने की मांग वाली एप्लीकेशन भी लगाई जाएगी.
जयपुर: करोड़ों के गबन मामले में बैंक मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तारजयपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक बैंक के मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर को गिरफ्तार किया है. इन दोनों अधिकारियों पर मिलीभगत कर करीब चार करोड़ रुपये के गबन का गंभीर आरोप है. पुलिस ने आरोपी बाबूलाल और आकाश को गिरफ्तार किया है, जिन पर पहले से ही पाँच-पाँच हज़ार रुपये का इनाम घोषित था. इन दोनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 37 मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस अब इनसे पूछताछ कर गबन की गई राशि और इस खेल में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है.
बीकानेर: पीबीएम हॉस्पिटल रोड पर धू-धू कर जली बाइक, मची अफरा-तफरीबीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल रोड पर एक निजी अस्पताल के सामने खड़ी बाइक में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में बाइक जलकर कंकाल बन गई. अचानक हुई इस घटना से सड़क पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास खड़े लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास भी किया. गनीमत रही कि आग की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज का कार्यक्रम, शाम को शाहपुरा दौरे पर रहेंगे सीएममुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज शाम को शाहपुरा के दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम शाम 5 बजे जयपुर से रवाना होंगे और 5:20 बजे त्रिवेणी धाम शाहपुरा हेलीपैड पहुंचेंगे. यहाँ वे त्रिवेणी धाम में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और संतों का आशीर्वाद लेंगे. इसके बाद शाम 6:05 बजे उनका हनुवन्त निवास पैलेस शाहपुरा बाग जाने का कार्यक्रम है. मुख्यमंत्री के रात 8 बजे तक वापस जयपुर लौटने की संभावना है. उनके इस दौरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



