‘घर बरकत आई’, मुनव्वर फारुकी बने पिता, दूसरी पत्नी ने बेबी गर्ल को दिया जन्म, कॉमेडियन ने अस्पताल से दिखाई झलक

Last Updated:May 02, 2026, 09:00 IST
स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और उनकी पत्नी मेहजबीं कोटवाला ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. शुक्रवार देर रात मुनव्वर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह खुशखबरी अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ शेयर की. उन्होंने मां और बेटी की तस्वीरें शेयर कीं, हालांकि दोनों के चेहरे छुपाए रखा थे.
स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और मेहजबीं कोटवाला शादी के दो साल बाद पेरेंट्स बन गए हैं. मेहजबीं ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया. दोनों की पहला बेटा है. हालांकि, मुनव्वर का पहली शादी से एक बेटा मिकाइल भी है. मुनव्वर दूसरी बार पिता बने हैं. मुनव्वर पत्नी और न्यूबॉर्न बेबी की अस्पताल से तस्वीरें शेयर की हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @munawar.faruqui)
एक तस्वीर में मुनव्वर फारुकी बेड पर लेटी पत्नी का हाथ थामे हुए हैं. दूसरी तस्वीर में अस्पताल के बाहर का व्यू है. तीसरी तस्वीर में बेबी का पालन दिखा रहा है. चौथी तस्वीर में वह मेहजबीं अपने हाथों में बेबी को थामे हुए हैं, लेकिन दोनों का चेहरा नहीं दिख रहा. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @munawar.faruqui)
मुनव्वर फारुकी ने तस्वीरें शेयर कर लिखा, “घर बरकत आई. ब्लेस्ड. अल्हम्दुलिल्लाह. दुआ में खास याद रखें.” मुनव्वर की इस पोस्ट पर उनके दोस्त और फैंस भर-भरकर बधाई दे रहे हैं. बेबी की लंबी उम्र की कामनाएं कर रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @munawar.faruqui)
Add as Preferred Source on Google
मिस्टर फैसू, रणवीर अल्लाहबादिया, अली गोनी, जान्नत जुबैर, रीम शेख और वरुण धवन ने नए मुनव्वर फारुकी-मेहजबीं को शुभकामनाएं दीं. कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने कई दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, “मुबारक हो मैं बहुत खुश हूं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @munawar.faruqui)
मुनव्वर फारूकी और मेहजबीं कोटवाला ने 26 मई 2024 को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी की थी. मेहजबीं से पहले मुनव्वर की शादी जैस्मिन से हुई थी. दोनों का एक 7 साल का बेटा मिकाइल है. वहीं, मेहजबीं की पहली शादी से एक बेटी भी है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @munawar.faruqui)
फराह खान के यूट्यूब चैनल पर एक खुलकर बातचीत में मुनव्वर ने बताया कि शादी का फैसला बहुत पहले से नहीं लिया गया था, बल्कि शादी से सिर्फ एक महीने पहले ही यह निर्णय लिया गया और इसकी वजह उनके बेटे मिकाइल के लिए उनका प्यार था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @munawar.faruqui)
मुनव्वर ने उस पल के बारे में बात करते हुए कहा, “जब मैं बिग बॉस से बाहर आया, तब मैं बहुत काम कर रहा था. मिकाइल उस वक्त मेरी बहन के साथ रह रहा था. वह एक हफ्ते मेरे साथ रहा, हमने बहुत समय साथ बिताया और जब वह जा रहा था, तो मुझे लगा कि मैं नहीं चाहता कि वह जाए.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @munawar.faruqui)
मुनव्वर फारुकी ने कहा, “मुझे महसूस हुआ कि उसे मेरी जरूरत है. वह पूरे समय मुझे गले लगाता रहा. जब वह जा रहा था, तो मुझे लगा कि उसे मेरी जरूरत है और उससे ज्यादा मुझे उसकी जरूरत है. उसी वक्त मैंने सोचा कि मुझे क्या करना चाहिए जिससे वह मेरे साथ रह सके. उसके लिए मैंने यह फैसला लिया.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @munawar.faruqui)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



