Entertainment

10 साल में सेम टाइटल से बनीं 2 फिल्में, धर्मेंद्र थे हीरो, एक सुपरहिट, दूसरी मानी जाती है कल्ट मूवी

Last Updated:June 30, 2026, 16:56 IST

एक्शन हीरो धर्मेंद्र ने अपने करियर में एक ही नाम से बनी दो फिल्मों में काम किया है. धर्मेंद्र ने 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. अर्जुन हिंगोरानी इस फिल्म के डायरेक्टर थे. 1966 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘फूल और पत्थर’ से उन्हें ‘ही मैन’ का नाम मिला. प्रतिज्ञा मूवी से ‘गरम-धरम’ का नाम मिला. धर्मेंद्र ने 10 साल के अंतराल में दो ऐसी फिल्मों में काम किया जिनका टाइटल सेम था. कहानी अलग-अलग थी. एक फिल्म जहां सुपरहिट रही तो दूसरी मूवी का आज भी मजाक उड़ाया जाता है. यह अलग बात है कि आज वही फ्लॉप फिल्म की गिनती कल्ट मूवी में होती है. धर्मेंद्र की ये दोनों फिल्में कौन सी थीं, आइये जानते हैं….

सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने करियर में ‘आया सावन झूम के’, ‘जीवन मृत्यु’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘सीता और गीता’, ‘यादों की बारात’, शोले, प्रतिज्ञा, चरस, धरम वीर, गुलामी, हुकूमत जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है. 1975 की ‘शोले’ और ‘प्रतिज्ञा’ फिल्म के गाने ‘मैं जट यमला पगला दीवाना’ ने उन्हें अमर पहचान दी. 1980 के दशक में भी धर्मेंद्र के एक्शन फिल्मों का जलजला आया. धर्मेंद्र ने 10 साल के अंतराल में दो ऐसी फिल्मों में काम किया जिनका टाइटल सेम था. एक फिल्म सुपरहिट रही जबकि दूसरी फ्लॉप रही. इन दोनों फिल्मों से उन्हें सिर्फ बदनामी मिली. ये फिल्में थी : लोहा (1987) और लोहा (1997).  दोनों फिल्में बी-ग्रेड की थीं. 

सबसे पहले बात करते हैं 1987 में रिलीज हुई फिल्म ‘लोहा’ की जो कि एक एडवेंचर मूवी थी. यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी. धर्मेंद्र के अलावा, शत्रुघ्न सिन्हा, करण कपूर, रजा मुराद, माधवी, मंदाकिनी, अमरीश पुरी, कादर खान, विकास आनंद, जुगल हंसराज, जगदीश राज, गोगा कपूर और तेज सप्रू जैसे सितारे इस फिल्म में नजर आए थे. फिल्म 23 जनवरी 1987 को रिलीज हुई थी. राज एन. सिप्पी डायरेक्टर थे. स्टोरी मोहन कौल-रवि कपूर ने लिखी थी. स्क्रीनप्ले-डायलॉग कादर खान ने लिखे थे. फिल्म के प्रोड्यूसर सलीम थे.

‘लोहा’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी लेकिन इसे बी-ग्रेड मूवी करार दिया जाने लगा. आज भी इसकी गिनती बी-ग्रेड फिल्मों में होती है. टीवी पर यह फिल्म जब आई तब लोगों ने खूब पसंद किया. फिल्म की कहानी शानदार थी. दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रही थी.

Add as Preferred Source on Google

‘लोहा’ फिल्म का म्यूजिक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने कंपोज किया था. गीतकार फारुख कैसर थे. फिल्म के पॉप्युलर गाने थे : तू लड़की नंबर वन है, तेरी हस्ती है क्या जो मिटाएगा और पतली कमर लंबे बाल. फिल्म में कुल 5 गाने थे. फिल्म हॉलीवुड मूवी ‘वेजेस ऑफ फियर’ से इंस्पायर्ड थी. फिल्म में नजर आए शशि कपूर के बेटे करण कपूर ने सिर्फ 9 दिन में हिंदी सीखी थी. फिल्म की सफलता के बाद भी करण ने एक्टिंग करियर को तवज्जो नहीं दी. वो किसी प्रोड्यूसर से नहीं मिले. ना ही किसी से काम मांगा क्योंकि वो फोटोग्राफर बनना चाहते थे.

मजेदार बात यह है कि 1988 में आई ‘जलजला’ फिल्म की कहानी भी लगभग ‘लोहा’ फिल्म के जैसे ही थी. प्रोड्यूसर सलीम ने इससे पहले ‘कयामत’ फिल्म बनाई थी. ‘लोहा’ के बाद उन्होंने एक और मल्टी स्टारर फिल्म ‘बंटवारा’ बनाई थी. ढाई करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 6 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी. 1987 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में नौवें नंबर पर थी.

1987 में धर्मेंद्र पूरी साल छाए रहे. इस साल धर्मेंद्र की 8 लगातार सुपरहिट फिल्में आई थीं. 1987 में धर्मेंद्र की फिल्म ‘हुकूमत’ कमाई के मामले में नंबर एक पर थी. इस साल धर्मेंद्र की ‘आग ही आग’, ‘इंसानियत के दुश्मन’, ‘वतन के रखवाले’, ‘इंसाफ की पुकार’ और ‘जान हथेली पे’ जैसी फिल्में टॉप-10 में शामिल रहीं.

इसे महज संयोग ही कहा जाएगा कि ‘लोहा’ (1987) फिल्म रिलीज होने के 10 साल बाद धर्मेंद्र की एक और फिल्म इसी टाइटल से आई थी. यह भी एक मल्टी स्टारर फिल्म थी जिसे कांति शाह ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म को भी बी-ग्रेड की मूवी माना जाता है. 1997 में लोहा फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, मोहन जोशी, शक्ति कपूर, इशरत अली, रज्जाक खान, हरीश पटेल, रामी रेड्डी, बब्बन यादव, दीपक शिर्के, किरण कुमार, राम्या कृष्णन, सुजाता मेहता और राजेश विवेक नजर आए थे. फिल्म के डायलॉग बहुत ही फूहड़ किस्म के थे. एक्शन सीन्स, डायलॉग्स को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स बनाए जाते हैं.

इस फिल्म में विलेन के नाम भी बहुत ही अजीब थे. कहानी-स्टाइल कांतिशाह की एक और बी ग्रेड की फिल्म ‘गुंडा’ से मिलती-जुलती थी. इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स, हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों, यंग जनरेशन ने इन फिल्मों में भी ह्यूमर खोज लिया. इन फिल्मों के मीम्स शेयर किए, मजाक उड़ाया लेकिन आज यही फिल्में कल्ट का स्टेट्स पा चुकी हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj