Rajasthan

बाड़मेर में युवक पर बर्बरता! मूंछ-बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर पीटा, वीडियो वायरल

Last Updated:June 28, 2026, 13:02 IST

Barmer Youth Assault Case: बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र के जोरानाडा गांव में एक युवक के साथ कथित मारपीट और अपमान का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवक को बंधक बनाकर उसकी मूंछ और बाल काट दिए गए तथा गले में जूतों की माला पहनाई गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. वायरल वीडियो के आधार पर बाछड़ाऊ निवासी स्वरूप नाथ को हिरासत में लिया गया है. एएसपी नितेश आर्य के अनुसार, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

ख़बरें फटाफट

बाड़मेर में युवक पर बर्बरता! जूतों की माला पहनाकर पीटा, वीडियो वायरलZoomबाड़मेर के जोरानाडा गांव में एक युवक के साथ मारपीट और अपमान का मामला सामने आया है

बाड़मेर. राजस्थान के बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र के जोरानाडा गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक के साथ कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट की गई. इतना ही नहीं, आरोपियों ने युवक की मूंछ और बाल काट दिए तथा उसके गले में जूतों की माला पहनाकर उसे अपमानित किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. वीडियो सामने आते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. आरोप है कि युवक के घर में घुसने के बाद उसे पकड़ लिया गया और बंधक बनाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई. इस दौरान उसकी मूंछ और बाल काट दिए गए. इतना ही नहीं, उसे जूतों की माला पहनाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का भी आरोप है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है.

वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की हुई पहचान

मामले की सूचना मिलने के बाद शिव थाना पुलिस हरकत में आई और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाछड़ाऊ निवासी स्वरूप नाथ को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. एएसपी नितेश आर्य ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है.

पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच

उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जबकि वीडियो में दिखाई देने वाले अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. घटना के पीछे क्या वजह रही, युवक के घर में घुसने का कारण क्या था और मारपीट किस परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है. साथ ही वायरल वीडियो की भी तकनीकी जांच कराई जा रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Barmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj