Health

Nutrition Tips For Strong Bones: दूध नहीं पीते तो कैल्शियम कहां से मिलेगा? जानिए आसान विकल्प

Last Updated:September 20, 2026, 15:06 IST

Calcium Rich Food: भारत में दूध को कैल्शियम का सबसे बड़ा सोर्स माना जाता है. लेकिन यदि आप मिल्क अपने डाइट में शामिल नहीं करना चाहते हैं, तो भी आपके पास कई विकल्प मौजूद है. यहां जानिए कैल्शियम की जरूरत क्यों होती है, रोजाना कितनी मात्रा में इसे लेना जरूरी है.

ख़बरें फटाफट

दूध नहीं पीते तो कैल्शियम कहां से मिलेगा? जानिए आसान विकल्पZoom

शरीर को सही तरह से फंक्शन करने के लिए प्रोटीन, विटामिन और फाइबर जैसे कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है. इनमें कैल्शियम का नाम भी शामिल है. जब भी कैल्शियम की बात होती है, तो अधिकतर लोग इसे केवल हड्डियों और दांतों की मजबूती से जोड़कर देखते हैं. हालांकि, यह खनिज शरीर में कई अन्य महत्वपूर्ण काम भी करता है. यही कारण है कि रोजाना पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम लेना जरूरी है.

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के लोगों के लिए कैल्शियम जरूरी माना जाता है. अच्छी बात यह है कि इसकी जरूरत पूरी करने के लिए सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं होती है.संतुलित और पौष्टिक आहार के जरिए पर्याप्त कैल्शियम प्राप्त किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि कैल्शियम हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है और इसे किन खाद्य पदार्थों से प्राप्त किया जा सकता है.

हड्डियों और दांतों को बनाता है मजबूतकैल्शियम का सबसे महत्वपूर्ण काम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखना है. शरीर में मौजूद कैल्शियम का अधिकांश हिस्सा हड्डियों और दांतों में जमा रहता है. यह उनकी मजबूती बनाए रखने और विकास में मदद करता है.

मांसपेशियों के लिए भी जरूरीकैल्शियम सिर्फ हड्डियों तक सीमित नहीं है. यह मांसपेशियों के सही तरीके से काम करने में भी मदद करता है. शरीर की कई गतिविधियां मांसपेशियों पर निर्भर करती हैं और उनमें कैल्शियम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. इसके अलावा दिल की सामान्य धड़कन को बनाए रखने और खून के थक्के बनने की प्रक्रिया में भी कैल्शियम योगदान देता है. इसलिए शरीर की कई जरूरी क्रियाओं के लिए इसका पर्याप्त स्तर बनाए रखना जरूरी है.

किन खाद्य पदार्थों से मिलता है कैल्शियम?दूध, दही और पनीर को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है. इसके अलावा सोयाबीन, बादाम, दालें, अंजीर, मूली, गाजर और हरी पत्तेदार सब्जियां भी कैल्शियम प्रदान कर सकती हैं. इन खाद्य पदार्थों को नियमित रूप से डाइट में शामिल करने से पोषण बेहतर हो सकता है.

विटामिन-डी भी है जरूरीकेवल कैल्शियम खाना ही पर्याप्त नहीं होता. शरीर इसे सही तरीके से अवशोषित कर सके, इसके लिए विटामिन-डी की भी जरूरत होती है. इसलिए कैल्शियम युक्त भोजन के साथ विटामिन-डी के सोर्स और स्वस्थ जीवनशैली पर भी ध्यान देना चाहिए.

कितनी होनी चाहिए रोजाना जरूरत?विशेषज्ञों के अनुसार, वयस्कों को आमतौर पर प्रतिदिन लगभग 1 से 1.5 ग्राम कैल्शियम की आवश्यकता हो सकती है. हालांकि यह जरूरत उम्र, लिंग और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. इस बारे में जानने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट परामर्श करना अच्छा विकल्प है.

About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 20, 2026, 15:06 IST

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj