जोधपुर में युवक ने थाने में जहर खाकर दी जान, लापता लड़की के केस से था कनेक्शन, पुलिस के हाथ पांव फूले

Last Updated:June 17, 2026, 11:10 IST
Jodhpur News : राजस्थान में एक बार फिर से पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है. सूबे के जोधपुर में एक युवक ने पुलिस थाने में जहर खाकर अपनी जान दे दी. उसे लापता लड़की के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. यह घटना जोधपुर शहर के बासनी थाने में हुई. पुलिस हिरासत में हुई युवक की मौत के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है. युवक के परिजनों ने सवाल उठाया है कि आखिरकार उसके पास थाने में जहर कहां से आया? अमृत दास वैष्णव (इनसेट) की मौत की खबर सुनकर उसके परिजनों और दोस्तों में कोहराम मच गया.
जोधपुर. सूर्यनगरी जोधपुर के बासनी थाने में एक युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. थाने में हुई इस घटना से वहां हड़कंप मच गया. जहर खाने वाला युवक अमृत अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था. पुलिस ने उसे एक लड़की की गुमशुदगी के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था. वहां उसने जहर खा लिया. पुलिस ने युवक की मृत्यु से पहले मजिस्ट्रेट के सामने बयान करवा लिए थे. मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
जोधपुर पश्चिम एडीसीपी नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि बासनी थाने में एक युवती की गुमशुदगी की एक रिपोर्ट पर लूणी के सर गांव निवासी अमृत दास वैष्णव (30) को मंगलवार को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था. इसके पीछे वजह यह थी कि युवती की कॉल डिटेल में अमृत से लगातार बात होना सामने आया था. युवती की अंतिम बार भी बात भी अमृत दास से से ही हुई थी. अमृत दास दोपहर करीब तीन बजे बासनी थाने पहुंचा था. वहां उसकी विधिवत एंट्री स्वागत कक्ष में दर्ज की गई.
थाने में जहर खाया और अस्पताल में तोड़ा दम उसके बाद केस ऑफिसर ने उससे पूछताछ की. शाम करीब साढ़े पांच बजे युवक थाने के एक कमरे में मौजूद था. वहां उसने जहर खा लिया. इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई. इस पर थानाधिकारी उसे आनन-फानन में एम्स लेकर गए. वहां अमृत दास को भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया गया. पुलिस ने वहां उसके बयान भी करवा लिए. लेकिन रात करीब 9 बजे उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने घटना के तुरंत बाद उसके साथ आए व्यक्ति और परिजनों को सूचित कर दिया था.
4 जून को लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थीअमृत दास की मौत के बाद उसके परिजन बिफर गए. वहीं पुलिस के भी हाथ पांव कांप गए. परिजनों ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि यदि अमृतदास थाने में पूछताछ के लिए मौजूद था तो उसके पास जहरीला पदार्थ कैसे पहुंचा. वहीं पुलिस का कहना है कि वह जहर अपने साथ लेकर आया था और उसने मौका देखकर उसे खा लिया. बासनी थाना अधिकारी नितिन दवे ने बताया कि 4 जून को एक लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज हुई थी. इसकी जांच में अमृत दास और युवती के बीच बातचीत होना पाया गया था. उसके आधार पर ही अमृतदास को पूछताछ के लिए पहले भी बुलाया गया था. उसके बाद मंगलवार को फिर बुलाया गया था. लेकिन इस दौरान उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया.
अमृत दास टिफिन का काम करता थामृतक के काका दलपत वैष्णव ने बताया कि उनका भतीजा अमृत दास उनके साथ टिफिन का काम करता था. कुछ दिनों पूर्व एक लड़की के गायब होने के मामले में पुलिस से पूछताछ के लिए बुला रही थी. घटना के दिन भी उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था. यहां पर गायब होने वाली लड़की की तरफ से कुछ महिलाएं भी मौके पर आई हुई थीं. इस दौरान पुलिस उनके भतीजे को अपने कक्ष में ले गई, जबकि उन्हें बाहर जाने के लिए कह दिया. इस पर वह अपने घर शिल्पग्राम की तरफ चला गया. बाद में पीछे से पुलिस ने फोन कर बताया कि अमृत ने जहर खा लिया है. दलपत ने आरोप लगाया कि थाने में उसके पास जहर कहां से आया? मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan



