Rajasthan

भीषण गर्मी में यहां 15 रूपए में मिलता है जन्नत जैसा सूकून, घूमने के लिए सबसे बेस्ट है जयपुर की जलधारा!

Last Updated:May 04, 2026, 10:35 IST

Jaipur Best Tourist Spot: जयपुर जलधारा जयपुर के जे. एल.एन मार्ग पर स्थित हैं जो गर्मियों और बारिश के मौसम में जयपुर की जलधारा को लोग जयपुर के मिनी मेघालय या शिमला के नाम से जानते हैं. यहां लाजवाब झरने, फाउंटेन और जंगल की अद्भुत सुंदरता लोगों को यहां तक खींच लाती हैं. आखिर यहां ऐसा क्या खास है कि जो भी इधर से गुजरता है यहां का दीदार किए बगैर नहीं जाता.

भीषण गर्मी का दौर चल रहा हैं और इस गर्मी में बाग-बगीचे और गार्डनों में लोगों को सूकून मिलता हैं. ऐसे समय में जयपुर की जलधारा पर्यटकों की पहली पसंद बनी है. जहां गर्मियों के सीजन में लोग यहां पहुंच रहें हैं। जयपुर की जलधारा शहर के बीचों-बीच प्राकृतिक सौंदर्यता और शांति का अनूठा संगम हैं जहां जयपुर की जलधारा को देखने के बाद आप को कुछ समय के लिए लगेगा कि आप जयपुर में नहीं कहीं पहाड़ी जंगलों में आ गए हैं. जयपुर जलधारा जयपुर के जे. एल.एन मार्ग पर स्थित है. गर्मियों और बारिश के मौसम में जयपुर की जलधारा को लोग जयपुर के मिनी मेघालय या शिमला के नाम से जानते हैं. जहां लाजवाब झरने, फाउंटेन और जंगल की अद्भुत सुंदरता लोगों को यहां तक खींच लाती हैं.

जलधारा साल के 365 दिन खुली रहती है. सिर्फ तेज बारिश के मौसम में इसे कुछ दिनों के लिए बंद किया जाता है. अगर बात करें जलधारा घूमने के समय और टिकट दर की. गर्मी के मौसम में जलधारा रोजाना प्रातः 9 खुल जाती है और रात 10 बजे तक लोग यहां आनंद ले सकते हैं. बात करें यहां के टिकट दर की, तो सोमवार से शुक्रवार प्रति व्यक्ति 15 रूपए और शनिवार-रविवार 30 रूपये की होती है. इसके अलावा 5 साल तक के छोटे बच्चों के लिए जलधारा फ्री है.

जयपुर की जलधारा का निर्माण जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा करवाया गया था. हर साल नालों से गुजरने वाले करोड़ों लीटर गंदा पानी जो शहर में कीचड़ और दुर्गंध पैदा करता है, उसी पानी को रिसाइकिल करके यहां उसे खूबसूरती से इस्तेमाल किया जाता है. यहां जलधारा में खासतौर पर दूषित पानी को रिसाइकल कर उसे स्वच्छ बनाया जाता हैं. लेकिन इसे ऐसी अनोखी सुंदरता के साथ डेवलप किया गया है कि यह पर्यटकों के लिए टूरिस्ट स्पॉट बन गया है और लोग अपनी फैमिली के साथ यहां पिकनिक मनाने, घूमने पहुंचते हैं.

Add as Preferred Source on Google

जलधारा की सौंदर्यता को बनाए रखने के लिए है कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है नहीं तो आप को जुर्माना देना पड़ सकता है. जलधारा में प्लास्टिक का उपयोग और धूम्रपान का सेवन करना निषेध हैं. गंदगी फैलाने पर 100 रूपये का जुर्माना है. जलधारा में सीढ़ी से आगे जाने, पैर डालने, डुबकी लगाने, जूते चप्पल धोना मना है. इस पर 200 रूपये का जुर्माना हैं. खाद्य पदार्थ एवं प्लास्टिक की वस्तुएं जैसे पॉलीथीन, बोतल इत्यादि के साथ पाये जाने पर 100 रूपये का जुर्माना है. जलधार में पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाने पर 100 रूपये का जुर्माना है.

गर्मियों के सीजन में अभी जयपुर में हर दिन हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने आ रहे हैं. जयपुर के किलों-महलों के अलावा पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता वाले स्थानों को भी खूब पंसद करते हैं. इसलिए जयपुर की जलधारा प्राकृतिक सौंदर्य की सबसे खास जगह है. आपको बता दें- जयपुर जलधारा जमीनी स्तर से 50 फिट नीचे बनी हुई है. जहां जलधारा के चारों तरफ घने पेड़ पौधे हैं. इससे हर मौसम में यहां हरियाली औरत प्राकृतिक सौंदर्यता बना रहता है. साथ ही पर्यटकों के आकर्षण के लिए यहां ख़ासतौर पर अलग-अलग कृत्रिम फव्वारे लगे हैं जो 25 फीट तक पानी की लंबी फवार छोड़ते हैं.

जयपुर की इस जलधारा में सभी प्रकार के लोग आते हैं यह जलधारा बच्चों, बड़ों और वृद्ध जनों सबके लिए एक अच्छा स्थान है. लेकिन यहां ज्यादातर युवाओं का जमावड़ा लगा रहता है और जलधारा में बेहतरीन प्राकृतिक सुंदरता के चलते फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लवर्स भी यहां खासतौर पर पहुंचते हैं. जलधारा में पर्यटकों को फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने की अनुमति होती है जिसके चलते कंटेंट क्रिएटर के लिए भी जलधारा खास है. जहां लोगों को शहर के धुआं-धकड़ और शौर-शराबे से हटकर शांती और प्राकृतिक सुंदरता की आभा मिलती है.

जलधारा एक बड़े नाले की तरह बहती हुई जल की धारा है. जिसे खासतौर पर पानी के रिसाइकिल के लिए बनाया गया था. साथ ही यहां कई आकर्षक चीजें भी जो इसे खास बनाती हैं, जैसे जलधारा में एक फव्वारा है, जो आधा किलोमीटर लंबा है. साथ ही जलधारा में सुंदर पेड़-पौधों, मूर्तियां, राइटिंग आदि आकर्षक के केंद्र हैं. जलधारा गर्मियों के मौसम में जयपुर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है. क्योंकि तेज गर्मी और धूप में भी यहां ठंडक का ऐहसास मिलता हैं जो कुछ समय गर्मी से राहत देता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj