IND A vs AFG A: हवा में छलांग, फिर कूदकर लपका कैच… फिटनेस का मजाक उड़ाने वालों को वैभव सूर्यवंशी का तमाचा

होमखेलक्रिकेट
हवा में छलांग, फिर कूदकर लपका कैच…मजाक उड़ाने वालों को वैभव सूर्यवंशी का जवाब
Last Updated:June 17, 2026, 17:13 IST
Vaibhav sooryavanshi fielding: अफगानिस्तान ए के ओपनर बल्लेबाज खालिद तनिवाल को आउट करने के लिए वैभव सूर्यवंशी ने मिडविकेट पर एक हैरतअंगेज कैच लपका. पहले हवा में जंप करके गेंद पकड़ने की कोशिश की, लेकिन जब गेंद हाथ से लगकर पीछे की ओर जाने लगी तो उस पर पैनी नजर बनाए हुए गेंद को कूदकर लपक किया. वैभव के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.वैभव सूर्यवंशी ने अद्भुत कैच लेकर मचाया तहलका.
नई दिल्ली. श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज में इंडिया ए के चौथे मुकाबले में भी वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक से चूक गए. हालांकि, उनकी फिटनेस को लेकर ट्रोल करने वालों को इस 15 साल के युवा स्टार ने अपनी जबरदस्त फील्डिंग से मुंहतोड़ दे दिया. अफगानिस्तान ए के खिलाफ टीम के करो या मरो मुकाबले में उन्होंने एक लाजवाब कैच से महफिल लूटी. अफगानिस्तान की बल्लेबाजी के छठे ओवर में वैभव ने फुर्ती दिखाते हुए सिर के ऊपर से जा रही गेंद को कैच में तब्दील कर हर किसी को हैरान कर दिया. वीडियो देखने के बाद उनकी फिटनस के सोशल मीडिया पर कसीदे पढ़े जा रहे हैं.
वैभव की फिटनेस को देखो…पारी का छठा ओवर लेकर आए अंशुल कांबोज की चौथी गेंद पर खालिद तानीवाल ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के अंदरूनी हिस्से पर लगकर हवा में चली गई. मिडविकेट पर खड़े वैभव ने हवा में उछलकर गेंद को रोकने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनकी हथेलियों से छिटक कर पीछे गिरने लगी. वैभव को जब लगा कि कैच छूट गया है और गेंद उनके पीछे की ओर जा रही है तो उन्होंने चीते जैसी फुर्ती दिखाई. वैभव ने हवा में ही पीछे की ओर घूमकर एक लंबी छलांग लगाई और जमीन से महज कुछ इंच ऊपर दाएं हाथ से एक अद्भुत कैच लपक लिया. इसी के साथ तानीवाल की 10 गेंदों में 13 रन की पारी समाप्त हो गई.
— 𝑽𝑨𝑰𝑩𝑯𝑨𝑽 𝑬𝑹𝑨 (@VaibhavEraa) June 17, 2026



