Entertainment

गोविंदा-सुनीता की तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का छलका दर्द- ‘मैं कोई संत नहीं जो’

Last Updated:June 17, 2026, 17:22 IST

सुनीता आहूजा के बयानों से गोविंदा संग उनके तल्ख रिश्ते का पता चला, तो तमाम तरह की अफवाहें सोशल मीडिया पर छा गईं. स्टार कपल की तलाक की अफवाहें भी उड़ीं. गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर सूनीता के बयानों ने इसे बढ़ावा ही दिया, मगर उनकी बेटी टीना आहूजा इन अफवाहों से परेशान हो गईं. टीना आहूजा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे बचपन से ही अपने परिवार के बारे में झूठी और बढ़ा-चढ़ाकर कही गई बातें सुन रही हैं, जो काफी परेशान करती हैं. हालांकि, वे अपनी मानसिक शांति के लिए इन पर रिएक्ट न करके खुद को मजबूत रखती हैं.

नई दिल्ली: दिग्गज एक्टर गोविंदा संग उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता लाइमलाइट में बना हुआ है. सुनीता आहूजा ने बीते दिनों जिस तरह गोविंदा संग अपने रिश्ते पर बयान दिए, उसके लोगों ने कई तरह के मायने निकाले. नतीजतन, स्टार कपल के तलाक की अफवाहों को बढ़ावा मिला. लोगों को लगता है कि दोनों सितारों की शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है. अब कपल की बेटी टीना आहूजा ने रिएक्शन दिया है. (फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1)

गोविंदा और सुनीता की तलाक की अफवाहों का उनकी बेटी टीना आहूजा पर गहरा असर पड़ा है. उन्होंने पहली बार इस पर खुलकर अपना पक्ष रखा है. टीना ने साफ किया है कि माता-पिता के रिश्ते को लेकर उड़ रही इन झूठी खबरों और अफवाहों से उन्हें कितना फर्क पड़ता है.<br />(फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1)

टीना ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब इन बातों में जरा भी सच्चाई नहीं होती, तो इन्हें सुनना और बर्दाश्त करना बहुत मुश्किल हो जाता है. उन्होंने कहा कि यह सब उनके लिए नया नहीं है, वह बचपन से ही यह सब देखती आ रही हैं.<br />(फोटो साभार: Instagram@tina.ahuja)

Add as Preferred Source on Google

टीना की मानें, तो हर दशक में उनके परिवार को लेकर कोई-न-कोई नई कहानी बना दी जाती है. पहले यह सब सिर्फ मैगजीन में छपता था, फिर इंटरनेट पर आया और अब इंस्टाग्राम और यूट्यूब के दौर में तो यह और भी ज्यादा बढ़ गया है.<br />(फोटो साभार: Instagram@tina.ahuja)

टीना आहूजा ने आगे कहा कि वह भी एक इंसान हैं और जब उनके परिवार के बारे में बिना किसी सच के बातें बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश की जाती हैं, तो जाहिर सी बात है कि किसी को भी बुरा लगेगा और परेशानी होगी. उन्हें भी बुरा लगा.

टीना आहूजा का मानना है कि हर परिवार में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव तो आते ही हैं, लेकिन आजकल लोग बिना सोचे-समझे बहुत जल्दी राय बना लेते हैं. इंटरनेट पर सिर्फ व्यूज के लिए क्लिकबेट हेडलाइंस बनाई जाती हैं और एक झूठी कहानी खड़ी कर दी जाती है.

टीना आहूजा ने कहा कि वह कोई संत नहीं हैं जो इन बातों से प्रभावित न हों, यह सब सचमुच परेशान करता है. लेकिन इस ग्लैमर इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए खुद को मजबूत बनाना पड़ता है, ताकि इन अफवाहों का असर मानसिक शांति पर न पड़े.<br />(फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1)

गोविंदा ने भी सुनीता आहूजा के पुराने बयानों और अफेयर के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है. गोविंदा का कहना है कि चुप रहने को लोग कमजोरी समझ लेते हैं, जबकि असल में उनके परिवार को किसी बड़ी साजिश का हिस्सा बनाने की कोशिश की जा रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj