Sports

IND vs SL: गॉल का वो मनहूस टेस्ट, जिसने खत्म कर दिया हरभजन सिंह का करियर, यहीं होना है भारत-श्रीलंका का पहला मैच

होमखेलक्रिकेट

गॉल का वो मनहूस टेस्ट, जिसने खत्म कर दिया भज्जी का करियर, यहीं होगा पहला मैच

Last Updated:August 13, 2026, 13:53 IST

Harbhajan Singh: टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह का मानना है कि किसी भी खिलाड़ी को आमतौर पर पता होता है कि उसे संन्यास कब लेना है. खुद का उदाहरण देते हुए भज्जी ने याद किया कि कैसे उनके शरीर ने उन्हें संन्यास लेने की औपचारिक घोषणा करने से पूरे छह साल पहले ही रुकने का संकेत दे दिया था.गॉल का वो मनहूस टेस्ट, जिसने खत्म कर दिया भज्जी का करियर, यहीं होगा पहला मैचZoomहरभजन सिंह को गॉल टेस्ट की कड़वी यादें आज भी सताती हैं.

नई दिल्ली: भारत के महानतम स्पिनर्स में शुमार हरभजन सिंह ने अपने शानदार करियर 416 टेस्ट विकेट और 269 वनडे विकेट लिए. पंजाब के जालंधर के रहने वाले इस ऑफ स्पिनर ने भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज से ठीक पहले अपनी एक्सपर्ट राय रखी. साथ ही गॉल टेस्ट से जुड़ी अपनी एक कड़वी याद भी बताई. गॉल वही मैदान है, जहां पहला टेस्ट मैच खेला जाना है.

गॉल टेस्ट ने खत्म कर दिया भज्जी का करियरदरअसल, हरभजन ने आधिकारिक तौर पर दिसंबर 2021 में संन्यास लिया, लेकिन उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2015 में गॉल में श्रीलंका के खिलाफ खेला था, जहां दिनेश चांदीमल ने उनकी गेंद की जमकर धुनाई की थी, जिससे उन्हें अहसास हुआ कि शायद लाल गेंद के क्रिकेट को अलविदा कहने का समय आ गया है. उन्होंने कहा:

आपको तब अहसास होता है जब आप उस मुकाम पर पहुंच जाते हैं जहां अगर आपको खेलना जारी रखना है तो आपको पहले से ज्यादा मेहनत करनी होगी. आप 35 साल से ज्यादा उम्र के हैं और आपसे यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि आप वही करें जो आप 18 या 20 साल की उम्र में करते थे. उस समय आपके नाम पर 400 विकेट दर्ज होते हैं और आपसे उसी स्तर का प्रदर्शन करने की अपेक्षा की जाती है. कई खिलाड़ी प्रदर्शन में आई गिरावट से उबर सकते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होंगे जिन्हें लगेगा, ‘बस अब बहुत हो गया.’ अगर आप में हिम्मत है तो खेलना जारी रखने में कोई हर्ज नहीं है, लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो अपने शरीर की बात सुननी चाहिए.’

भज्जी ने माना अश्विन की वजह से आईं करियर में मुश्किलेंहरभजन ने स्वीकार किया कि रविचंद्रन अश्विन का अच्छा प्रदर्शन करने वाले ऑफ-स्पिनर के रूप में उभरना भी उस समय उनके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ था. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘अश्विन पहले से ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे. आपको यह वास्तविकता स्वीकार करनी होगी कि यह खिलाड़ी (अश्विन) अच्छा खेल रहा है. अगर मुझे अश्विन को पीछे छोड़ना होता तो मुझे बिल्कुल नए सिरे से शुरुआत करनी पड़ती और उतनी ही मेहनत करनी पड़ती जितनी मैंने अपने पहले 400 विकेट के लिए की थी. क्या मैं ऐसा कर पाता? मेरी अंतरात्मा ने इसका जवाब दिया कि मैं ऐसा नहीं कर सकता.’

About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 13, 2026, 13:53 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj