National

INDIA Alliance Meeting LIVE: INDIA गठबंधन की बैठक में आज कौन दल शामिल हो रहा, किसने बनाई दूरी? देखें पूरी लिस्ट

होमताजा खबरदेश

LIVE: INDIA गठबंधन की बैठक में कौन होगा शामिल, कौन रहेगा दूर? देखें पूरी लिस्ट

Last Updated:September 30, 2026, 08:53 IST

INDIA Alliance Meeting News Live: ‘इंडिया’ गठबंधन की आज होने वाली बैठक में निर्वाचन आयोग से जुड़े मुद्दे पर विपक्षी दल आगे की रणनीति तय कर सकते हैं. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने संबंधी प्रस्ताव के नोटिस के मसौदे पर भी चर्चा होने की जानकारी है. कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और के. सी. वेणुगोपाल समेत कई नेता बैठक में शामिल होंगे. ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के भी पहुंचने की जानकारी है. हालांकि DMK और आम आदमी पार्टी (AAP) बैठक में शामिल नहीं होंगी. अखिलेश यादव भी राज्यसभा चुनाव के नामांकन से जुड़े काम के कारण मौजूद नहीं रहेंगे. अब नजर इस बात पर है कि विपक्षी दल निर्वाचन आयोग के मुद्दे पर साझा रणनीति कैसे बनाते हैं.LIVE: INDIA गठबंधन की बैठक में कौन होगा शामिल, कौन रहेगा दूर? देखें पूरी लिस्टZoomइंडिया गठबंधन की आज बैठक में निर्वाचन आयोग और ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर चर्चा होगी. (फाइल फोटो PTI)

INDIA Alliance Meeting Live: विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की अहम बैठक आज होने जा रही है. बैठक में निर्वाचन आयोग से जुड़े मुद्दे सबसे ऊपर रह सकते हैं. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल चुनाव आयोग के काम करने के तरीके को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे. सूत्रों के मुताबिक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने संबंधी प्रस्ताव के नोटिस का मसौदा तैयार है. बैठक में इस पर भी विचार किया जा सकता है. कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, जयराम रमेश और के. सी. वेणुगोपाल शामिल होंगे. पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के भी बैठक में शामिल होने की जानकारी है. समाजवादी पार्टी, भाकपा, माकपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार गुट और शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेता भी बैठक में मौजूद रहेंगे. ऐसे में आज की बैठक पर नजर इस बात पर रहेगी कि निर्वाचन आयोग के मुद्दे पर विपक्षी दल किस साझा रणनीति पर पहुंचते हैं.

हालांकि बैठक में सभी दलों की मौजूदगी नहीं होगी. DMK और आम आदमी पार्टी (AAP) ने बैठक में शामिल नहीं होने की बात कही है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के नामांकन से जुड़े काम के चलते बैठक में शामिल नहीं होंगे. उनकी पार्टी के प्रतिनिधि बैठक में हिस्सा लेंगे. कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने कहा है कि कांग्रेस लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर सभी राजनीतिक दलों के साथ बड़े आंदोलन की योजना बनाना चाहती है. उनके मुताबिक बैठक में नेताओं के सुझाव लेने के बाद आगे के कार्यक्रम की स्पष्ट योजना तैयार की जाएगी. वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि कांग्रेस अपने कार्यक्रम और ‘इंडिया’ गठबंधन के आंदोलन के बीच समन्वय करेगी. दूसरी ओर DMK प्रवक्ता टी. के. एस. एलंगोवन ने कहा कि उनकी पार्टी वैचारिक रूप से विपक्षी दलों के साथ है. उन्होंने साफ किया कि DMK ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि संसद में ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव आता है तो उनकी पार्टी उसका समर्थन करेगी. अब बैठक में इसी मुद्दे पर विपक्षी दलों के बीच कितनी सहमति बनती है और आगे का आंदोलन किस रूप में तय होता है. इसकी तस्वीर बैठक के बाद साफ होगी.

लाइव अपडेट्स

INDIA Alliance Meeting News Live: कांग्रेस सूत्रों के अनुसार कांग्रेस चाहती है कि रिटायर्ड मुख्य चुनाव आयुक्त या पूर्व चुनाव आयुक्तों की एक कमेटी गठित की जाए. यह कमेटी चुनाव आयोग और मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली से जुड़े सवालों पर विचार करे और आयोग के हालिया फैसलों की समीक्षा व विश्लेषण करे. इस प्रस्ताव पर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भी चर्चा हुई थी. पार्टी का मानना है कि पूर्व चुनाव आयुक्तों को इस प्रक्रिया से जोड़ने से उसके उठाए गए सवालों और आरोपों पर सार्वजनिक चर्चा को एक संस्थागत आधार मिल सकता है. इसी दिशा में इंडिया गठबंधन की बैठक में रिटायर्ड मुख्य चुनाव आयुक्तों और चुनाव आयुक्तों को जोड़ने की संभावना पर काम किया जा रहा है. फिलहाल इस प्रस्ताव को लेकर बातचीत और तैयारी जारी है.
INDIA Alliance Meeting News Live: INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल होने वाले संभावित दल और नेता.

कांग्रेस: सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे
समाजवादी पार्टी: हरेंद्र मलिक
तृणमूल कांग्रेस: ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी
आरजेडी: तेजस्वी यादव
नेशनल कॉन्फ्रेंस: उमर अब्दुल्ला
पीडीपी: महबूबा मुफ्ती
झारखंड मुक्ति मोर्चा: हेमंत सोरेन (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग)
शिवसेना यूबीटी: उद्धव ठाकरे (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग)
एनसीपी-एसपी: सुप्रिया सुले
सीपीएम: एमए बेबी
सीपीआई: डी. राजा
सीपीआई-एमएल: दीपांकर भट्टाचार्य
आरएसपी: एनके प्रेमचंद्रन
आईयूएमएल: सादिक थंगल
वीसीके: थिरुमावलवन
एमडीएमके: डी. वाइको
केरल कांग्रेस: के. जॉर्ज
केरल कांग्रेस (एम): जोस के. मणि
आरएलपी: हनुमान बेनीवाल
भारत आदिवासी पार्टी: भारत
लोक दल: सुनील सिंह] फॉरवर्ड ब्लॉक: जी. देवराजन
शेतकरी कामगार पक्ष: जयंत पाटिल
निर्दलीय सांसद: कपिल सिब्बल

INDIA Alliance Meeting News Live: ‘इंडिया’ गठबंधन की बुधवार को होने वाली बैठक पर विपक्ष की आगे की रणनीति टिकी है. बैठक में निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्षी दलों की ओर से चलाए जाने वाले संयुक्त अभियान की रूपरेखा पर चर्चा होने की बात कही गई है. साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और उनके पद से हटाने की मांग को लेकर भी आगे की रणनीति पर विचार होगा. सूत्रों के मुताबिक, ज्ञानेश कुमार को हटाने संबंधी प्रस्ताव के नोटिस का मसौदा तैयार है और गठबंधन के नेताओं के सामने इसे रखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ इस तरह का यह तीसरा प्रयास होगा.
INDIA Alliance Meeting News Live: बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, जयराम रमेश और के. सी. वेणुगोपाल के अलावा तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी समेत कई विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे. समाजवादी पार्टी, भाकपा, माकपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रतिनिधियों के भी पहुंचने की जानकारी है. हालांकि द्रमुक और आम आदमी पार्टी ने बैठक में शामिल नहीं होने की बात कही है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के नामांकन से जुड़े काम के कारण बैठक में मौजूद नहीं रहेंगे और उनकी पार्टी के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे.
INDIA Alliance Meeting News Live: कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने कहा है कि बैठक में नेताओं से मिलने वाले सुझावों के आधार पर भविष्य के आंदोलन की स्पष्ट योजना तैयार की जाएगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यक्रमों और ‘इंडिया’ गठबंधन के आंदोलन के बीच समन्वय बनाने की कोशिश करेगी. ऐसे में बुधवार की बैठक केवल एक औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि निर्वाचन आयोग से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष की अगली गतिविधियों की दिशा तय करने वाला मंच बन सकती है.
INDIA Alliance Meeting News Live: अखिलेश यादव की गैरमौजूदगी को लेकर वेणुगोपाल ने बताया कि उन्होंने और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सपा प्रमुख से बातचीत की है. राज्यसभा चुनाव के नामांकन संबंधी व्यस्तताओं के चलते अखिलेश यादव बैठक में नहीं आ पाएंगे, लेकिन उनकी पार्टी के नेता बैठक में मौजूद रहेंगे. दूसरी ओर DMK की ओर से कहा गया है कि पार्टी वैचारिक तौर पर विपक्षी दलों के साथ कई मुद्दों पर खड़ी है, लेकिन वह ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा नहीं है. द्रमुक ने यह भी कहा है कि संसद में ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव आने पर वह उसका समर्थन करेगी.
INDIA Alliance Meeting News Live: अब नजर इस बात पर रहेगी कि बुधवार की बैठक में विपक्षी दल निर्वाचन आयोग के मुद्दे पर किस तरह की साझा रणनीति तैयार करते हैं. कांग्रेस पहले ही बड़े आंदोलन की योजना की बात कह चुकी है, जबकि गठबंधन के भीतर सभी दलों की भागीदारी एक जैसी नहीं दिख रही है. आम आदमी पार्टी और द्रमुक की गैरमौजूदगी के बीच बैठक में मौजूद दलों के बीच सहमति किस स्तर तक बनती है, यह भी महत्वपूर्ण होगा. बैठक के बाद सामने आने वाले फैसलों से साफ होगा कि विपक्ष इस मुद्दे को आगे किस रूप में उठाने की तैयारी कर रहा है.
About the Authorसुमित कुमारSenior Sub Editor

सुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18और पढ़ें

First Published :

September 30, 2026, 07:33 IST

Asus Pad हुआ ₹10,000 तक सस्ता! मिलता है 144Hz डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी

Asus Pad हुआ ₹10,000 तक सस्ता! मिलता है 144Hz डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी

और भी पढ़ें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj