उद्घाटन से पहले बड़ा हादसा! बालोतरा रिफाइनरी में आग के बाद NIA जांच, CM भजनलाल पहुंचे घटनास्थल पर

Last Updated:April 21, 2026, 15:47 IST
Pachpadra Refinery Fire Incident Update: बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना के बाद जांच तेज हो गई है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम हेलीकॉप्टर से मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है. साथ ही गृह मंत्रालय की फैक्ट फाइंडिंग टीम भी जांच में जुटने वाली है. घटनास्थल पर मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है. भजनलाल शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और अधिकारियों से जानकारी ली. उद्घाटन से पहले हुए इस हादसे ने राज्य की राजनीति को भी गर्म कर दिया है.
ख़बरें फटाफट

रिफाइनरी में आग से मचा हड़कंप! हेलीकॉप्टर से पहुंची NIA टीम,
बाड़मेर: राजस्थान के बालोतरा स्थित पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना के बाद प्रशासन और जांच एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं. उद्घाटन से करीब 20 घंटे पहले हुए इस हादसे ने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि राज्य की सियासत को भी गरमा दिया है.
इस घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम हेलीकॉप्टर से रिफाइनरी पहुंची और जांच शुरू की. टीम का मुख्य उद्देश्य घटनास्थल से साक्ष्य जुटाना और हादसे के कारणों का पता लगाना है. सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रालय की एक फैक्ट फाइंडिंग टीम भी मौके पर पहुंच रही है, जिसमें विभिन्न एजेंसियों के अधिकारी शामिल होंगे. यह टीम तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं की गहराई से जांच करेगी, ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके.
CM भजनलाल शर्मा ने लिया जायजाघटनास्थल पर मुख्य सचिव (CS) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने मौके का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत फीडबैक लिया. सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है और हर स्तर पर जांच जारी है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी रिफाइनरी पहुंचे और हालात का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर हादसे की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए. इस दौरान मंत्री जोगाराम पटेल, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल और मंत्री केके बिश्नोई सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
आग की घटना से गरमाई राजनीति पचपदरा रिफाइनरी में आग की घटना ने राज्य की राजनीति को भी गर्म कर दिया है. उद्घाटन से ठीक पहले हुए इस हादसे को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. बालोतरा रिफाइनरी हादसे की जांच कई एजेंसियों द्वारा की जा रही है. NIA और फैक्ट फाइंडिंग टीम के आने से उम्मीद है कि जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा होगा. साथ ही, सरकार सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठा रही है.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Barmer,Rajasthan
First Published :
April 21, 2026, 15:47 IST



