Tech

iPhone 16 खरीदने से पहले देख लें ये गजब डील, बैंक ऑफर और एक्सचेंज से बचेगा अच्छा-खासा पैसा

अगर आपका बजट करीब ₹60,000 है और आप iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो Apple iPhone 16 पर मिल रही मौजूदा Flipkart डील आपके लिए काम की हो सकती है. फोन की कीमत पर सीधे डिस्काउंट के साथ बैंक कार्ड ऑफर का फायदा भी मिल रहा है. पुराने फोन को एक्सचेंज करके कीमत को और कम किया जा सकता है.

ऐपल iPhone 16 की भारत में ऑफिशियल कीमत ₹69,900 है. वहीं Flipkart पर यह फोन फिलहाल ₹65,900 में मिल रहा है. यानी सीधे ₹4,000 की छूट दी जा रही है.

इसके अलावा Flipkart Axis Bank या SBI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर ₹5,195 तक की एक्सट्रा बचत की जा सकती है. इस तरह उपलब्ध ऑफर्स का फायदा उठाने पर फोन की प्रभावी कीमत करीब ₹60,705 तक आ सकती है.

अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो उसे एक्सचेंज करके कीमत को और कम करने का विकल्प भी मौजूद है. हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी.

ध्यान रखें कि फ्लिपकार्ट पर मिलने वाले ऐसे ऑफर्स सीमित समय के लिए हो सकते हैं और कीमत या बैंक ऑफर में बदलाव संभव है.

iPhone 16 के स्पेसिफिकेशन

ऐपल iPhone 16 में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन का रेजॉल्यूशन 2556×1179 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 460ppi है. हालांकि, डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है.

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Apple का A18 चिपसेट दिया गया है. इसमें 3,561mAh की बैटरी है और Apple के मुताबिक फोन 22 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है.

48MP कैमरा से लैस है फोन

फोटोग्राफी के लिए iPhone 16 में 48MP Fusion मेन कैमरा दिया गया है, जो सेंसर-शिफ्ट OIS और 2x ऑप्टिकल-क्वालिटी टेलीफोटो जूम सपोर्ट करता है. इसके साथ 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है, जिसमें ऑटोफोकस और मैक्रो फोटोग्राफी का सपोर्ट है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.

क्या iPhone 16 खरीदना चाहिए?

करीब ₹60,705 की कीमत पर iPhone 16 उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो Apple का ही मोबाइल लेना चाहते हैं, और लेटेस्ट वर्जन पर काम करना चाहते हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj