Rajasthan

मोबाइल विवाद में छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, बांसवाड़ा में मचा हड़कंप, पुलिस जांच जारी

Last Updated:April 19, 2026, 11:59 IST

Banswara Mobile Dispute: बांसवाड़ा के दानपुर थाना क्षेत्र के भाटिया महुड़ा गांव में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद 12वीं की छात्रा शिल्पा डिंडोर ने घर के अंदर फांसी लगाने का प्रयास किया. मां द्वारा मोबाइल छीन लेने से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया. परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

ख़बरें फटाफट

मोबाइल विवाद में छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, बांसवाड़ा में मचा हड़कंपZoom बांसवाड़ा में फोन को लेकर हुए विवाद के बाद 12वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

बांसवाड़ा. राजस्थान के बांसवाड़ा जिला अंतर्गत दानपुर थाना क्षेत्र के भाटिया महुड़ा गांव में रविवार को मोबाइल फोन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने घर के अंदर फांसी लगाने का प्रयास कर लिया. छात्रा की पहचान शिल्पा डिंडोर के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन  में छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती काया गया, जहां इलाज जारी है.

परिजनों के अनुसार, शिल्पा अपनी मां से मोबाइल फोन वापस मांग रही थी. किसी बात को लेकर मां और बेटी के बीच कहासुनी हो गई. इस दौरान मां ने मोबाइल अपने पास रख लिया, जिससे छात्रा नाराज हो गई. गुस्से और भावनात्मक तनाव में आकर उसने घर के अंदर फांसी का फंदा लगा लिया. कुछ ही देर बाद जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो घर में अफरा-तफरी मच गई. परिजन तुरंत कमरे में पहुंचे और शिल्पा को फंदे से नीचे उतारा.

छात्रा पर नजर बनाए हुए है मेडिकल टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए बिना समय गंवाए उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया. जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्रा को भर्ती कर लिया और तुरंत इलाज शुरू किया. चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे लगातार निगरानी में रखा गया है. मेडिकल टीम उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है. वहीं सूचना मिलने पर दानपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है.

पुलिस मामले की कर रही है जांच

शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद और मोबाइल को लेकर हुए तनाव से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. घटना के बाद परिवार में गहरा सदमा छा गया है. गांव में भी इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है. लोग इस बात से चिंतित हैं कि छोटी सी बात पर किशोरियों में इस तरह का तनाव बढ़ता जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Banswara,Rajasthan

First Published :

April 19, 2026, 11:59 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj