IPL 2026 playoffs equation: लखनऊ बन सकती है इन तीन टीमों के लिए ‘पार्टी स्पॉइलर’, खुद बाहर होकर बिगाड़ेगी दूसरों का खेल

होमखेलक्रिकेट
LSG बन सकती है इन 3 टीमों के लिए ‘पार्टी स्पॉइलर’, बिगाड़ेगी दूसरों का खेल
Last Updated:May 12, 2026, 10:01 IST
IPL 2026 LSG playoffs equation: लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए आईपीएल 2026 का सीजन बहुत ही निराशाजनक रहा. लखनऊ इस सीजन प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी. लखनऊ के पास अभी भी तीन मैच और बचे हुए हैं. ऐसे में वह उन टीमों का काम खराब कर सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं इस सीजन में लखनऊ अपने अंतिम तीन मैच किन टीमों से खेलेगी.
IPL 2026 के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है लखनऊ सुपरजायंट्स
नई दिल्ली: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए आईपीएल 2026 बहुत ही खराब गुजरा है. इस सीजन लखनऊ प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी. लखनऊ लीग स्टेज में अबतक कुल 11 मैच खेल चुकी है, जिसमें से उसे सिर्फ 3 में जीत मिल पाई है. वहीं टीम के पास अभी तीन मैच और बचे हुए हैं. ऐसे में खुद प्लेऑफ से बाहर हो चुकी लखनऊ अब इन तीन मैचों में बाकियों का खेल का बिगाड़ सकती है.
लखनऊ को सीजन में अब चेन्नई सुपरकिंग्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के साथ भिड़ना है. वैसे तो पंजाब और राजस्थान के पास प्लेऑफ में पहुंचने का सीएसके से ज्यादा मौका दिख रहा है, लेकिन ये दोनों टीमें पिछले कुछ मैचों से लगातार हार रही है. यही कारण है कि लखनऊ के खिलाफ मैच में अगर ये टीमें कमजोर पड़ी तो प्लेऑफ का पूरा समीकरण खराब हो जाएगा.
कैसे लखनऊ सुपरजायंट्स बिगाड़ेगी खेल
मौजूदा पॉइंट्स टेबल पर नजर डाले तो पंजाब किंग्स 13 अंक लेकर चौथे स्थान पर है. सीएसके ने सीजन में दमदार वापसी करते हुए 12 अंक जुटा लिए हैं और 5वें नंबर पर आ गई है, जबकि राजस्थान की टीम छठे नंबर पर हैं. यहां सबसे पहले बात करते हैं पंजाब किंग्स की. पंजाब किंग्स के इस सीजन में अभी तीन मैच और बचे हुए हैं. पंजाब को लखनऊ के खिलाफ भिड़ने से पहले मुंबई इंडियंस और आरसीबी से टकराना है. इन दोनों के खिलाफ अगर पंजाब जीत हासिल कर लेती है तब तो उसे कोई दिक्कत नहीं होगी, लेकिन दोनों में एक भी मैच उसने गंवाया तो फिर लखनऊ के खिलाफ उसका मुकाबला करो या मरो का हो जाएगा.
वहीं, दूसरी तरफ सीएसके के पास भी 3 मैच हुए हैं. यहां टीम अगर लखनऊ समेत अपने बचे हुए सभी मैच जीत लेती है तो उसके पास 18 अंक होंगे और वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, लेकिन एक भी मैच वह गंवाती है तो उसके भी बचे हुए सभी मैच फिर करो या मरो का हो जाएंगे. ठीक ऐसी ही स्थिति राजस्थान रॉयल्स की भी बन रही है. राजस्थान को भी इस सीजन में अब सिर्फ तीन मैच ही खेलने और वह भी 12 अंक पर अटकी हुई है. ऐसे में अगर लखनऊ की टीम ये भूल जाए कि उस पर प्लेऑफ में पहुंचने का दबाव नहीं है और खुलकर अपना खेल दिखाए तो इन तीनों टीमों का खेल बिगाड़ सकती है.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



