Rajasthan

Recipe Special: सर्दी में सेहत और स्वाद का परफेक्ट कॉम्बो! पालक-चुकंदर-मखाना सूप देगा गर्माहट और एनर्जी का डबल डोज

Last Updated:November 06, 2025, 17:49 IST

Nutritious Soup : सर्द हवाओं में शरीर को गर्माहट और स्वाद का तड़का देने वाला पौष्टिक सूप आ गया है! पालक, चुकंदर, मखाना और पनीर से बना यह हेल्दी सूप न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि विटामिन, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर भी है. सर्दियों में इसे पीना स्वाद के साथ सेहत का भी डबल फायदा देता है.पनीर सूप

सीकर : शीत ऋतु की दस्तक के साथ ही अब सूप के मौसम की भी शुरुआत हो गई है. ठंडी हवाओं में गरमागरम सूप पीना न केवल स्वादिष्ट लगता है, बल्कि शरीर को ताकत और गर्माहट भी देता है. अगर सूप पौष्टिकता से भरपूर हो तो इसका स्वाद और लाभ दोनों बढ़ जाते हैं. ऐसा ही एक सूप है पालक, चुकंदर, मखाना और पनीर से बना पौष्टिक सूप, जो विटामिन्स, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है.

पनीर सूप

गृहणी सुमित्रा मौर्य ने बताया कि इस स्वादिष्ट सूप को बनाने के लिए कुछ पौष्टिक सामग्री की जरूरत होती है. इसमें पनीर कद्दूकस किया हुआ 50 ग्राम, पनीर के छोटे टुकड़े 2 बड़े चम्मच, पालक 250 ग्राम, लौकी या घीया 60 ग्राम, दूध 150 ग्राम और चुकंदर 1 बड़ा चम्मच लिया जाता है. इसके अलावा मखाने 2 बड़े चम्मच, बटर 2 बड़े चम्मच, क्रीम 1 बड़ा चम्मच और स्वादानुसार नमक, शक्कर, काली मिर्च पाउडर तथा चाट मसाला डाला जाता है.

पनीर सूप

इस खास रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छी तरह से धोकर उसकी छोटी-छोटी कतरन बना लें. इससे उसमें मौजूद मिट्टी या धूल हट जाएगी. अब कड़ाही में दूध और थोड़ा पानी डालकर इसे गर्म करें और उबाल आने दें. उबलते दूध-पानी में पालक डालें और उसे नरम होने तक पका लें. यह प्रक्रिया पालक के पोषक तत्वों को बनाए रखते हुए उसका स्वाद बढ़ा देती है.

पनीर सूप

जब तक पालक पक रही हो, उसी दौरान मखानों को हल्का सेंक लें. मखानों को तवे पर भूनने से उनका स्वाद निखर आता है और वे कुरकुरे हो जाते हैं. अब एक मिक्सी में पकी हुई पालक, कद्दूकस की हुई लौकी, कद्दूकस किया हुआ चुकंदर और भुने हुए मखाने डालकर अच्छी तरह पीस लें. इसके बाद यह मिश्रण सूप का आधार बनेगा और इसके रंग व स्वाद को बहुत अच्छा बनाएगा.

पनीर सूप

इसके बाद मिक्सी में बने इस मिश्रण को मोटी छलनी से छान लें ताकि इसका टेक्सचर मुलायम और स्मूद हो जाए. अगर कुछ टुकड़े छलनी में रह जाएं तो उन्हें फिर से पीसकर छान लें. इससे सूप में कोई ठोस भाग नहीं रहेगा और गाढ़ा मिश्रण बन जाएगा. इस समय तक सूप का रंग हल्का हरा और लाल मिश्रित हो जाता है जो देखने में बहुत अच्छा लगता है.

पनीर सूप

गृहणी सुमित्रा मौर्य ने बताया कि अब एक कड़ाही में बटर गरम करें और उसमें भुने हुए जीरे का तड़का लगाएं. इसके बाद जीरे की खुशबू आने लगे तो उसमें तैयार किया गया मिश्रण डाल दें. अब इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, शक्कर, चाट मसाला और कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर कुछ मिनट तक पकाएं. अगर मिश्रण ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिलाएं. कुछ ही देर में पौष्टिक और स्वादिष्ट सूप तैयार हो जाएगा.

पनीर सूप

अब तैयार सूप को कांच के सुंदर बाउल्स में डालें. ऊपर से क्रीम, जीरा, पनीर के छोटे टुकड़े और तले हुए ब्रेड क्रम्ब्स से सजावट करें. यह सूप देखने में जितना अच्छा लगता है, पीने में उतना ही स्वादिष्ट होता है. ठंडी सर्दियों में यह सूप शरीर को गर्माहट देता है और स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी है. इसे गरमागरम परोसें और सर्दी की शामों को खास बना दें.

First Published :

November 06, 2025, 17:49 IST

homerajasthan

सर्दी में सेहत का सूपर ड्रिंक! पालक-चुकंदर-मखाना सूप देगा गर्माहट और ताकत

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj