Health

काले धब्बों वाला केला नुकसानदायक या फायदेमंद? एक्सपर्ट से समझें सब

Last Updated:May 09, 2026, 11:49 IST

Health Tips : केला ऐसा फल है, जो हर घर में आसानी से मिल जाता है. लेकिन अक्सर लोग एक बात को लेकर परेशान रहते हैं कि केला काटने के कुछ देर बाद काला क्यों पड़ जाता है और क्या इसे खाना सुरक्षित होता है? कई बार केले के ऊपर काले धब्बे दिखते ही लोग उसे खराब समझकर फेंक देते हैं, जबकि हर बार ऐसा करना जरूरी नहीं होता. प्रयागराज के हेल्थ एक्सपर्ट डॉ संजीव कुमार ने कुछ जरूरी बातें बताई है.

केला काटने के बाद हवा के संपर्क में आते ही उसमें ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. इसी वजह से उसका रंग धीरे-धीरे भूरा या काला होने लगता है. गर्मियों में यह प्रक्रिया और तेज हो जाती है, क्योंकि ज्यादा तापमान और नमी केले को जल्दी पकाने का काम करते हैं.

जानकारों के अनुसार, केले पर हल्के काले धब्बे दिखना आम बात है. यह इस बात का संकेत होता है कि केला पूरी तरह पक चुका है और अंदर से ज्यादा मीठा हो गया है. ऐसे केले खाने में नुकसानदायक नहीं माने जाते. कई लोग इन्हीं पके केले का इस्तेमाल शेक, स्मूदी और बनाना ब्रेड बनाने में करते हैं.

हालांकि हर काला केला खाना सही नहीं होता. अगर केले से सड़ी हुई गंध आने लगे, उसमें फफूंदी दिखाई दे या अंदर का हिस्सा पूरी तरह काला और चिपचिपा हो जाए, तो उसे तुरंत फेंक देना चाहिए. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे केले में बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं.

Add as Preferred Source on Google

केले को ज्यादा देर तक ताजा रखने के लिए उसे ठंडी और हवादार जगह पर रखना बेहतर माना जाता है. कई लोग केले के डंठल को फॉयल या प्लास्टिक से कवर कर देते हैं, जिससे वह जल्दी नहीं पकता. वहीं कटे हुए केले पर थोड़ा नींबू रस लगाने से उसका रंग जल्दी काला नहीं पड़ता.

आजकल सोशल मीडिया पर केले के काले धब्बों को लेकर कई तरह की अफवाहें भी फैलती रहती हैं, लेकिन विशेषज्ञ साफ कहते हैं कि सामान्य काले धब्बे पकने की प्राकृतिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं. इसलिए अगली बार केला थोड़ा काला दिखे, तो उसे तुरंत खराब समझने की गलती न करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj