Entertainment

क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रूथ प्रभु? वायरल वीडियो में दिखा बेबी बंप? फैंस देने लगे बधाइयां

Last Updated:June 20, 2026, 23:51 IST

साउथ सुपरस्टार सामंथा रूथ प्रभु को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं. बताया जा रहा है कि सामंथा और फिल्ममेकर राज निदिमोरू इस नए सफर को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. हाल ही में सामंथा के बेबी बंप वाले वीडियोज वायरल हुए हैं.

ख़बरें फटाफट

क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रूथ प्रभु? वायरल वीडियो में दिखा बेबी बंप? Zoom सामंथा को लेकर आई बड़ी खबर

नई दिल्ली. साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. वायरल हो रही वीडियो के मुताबिक, सामंथा अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं. बताया जा रहा है कि वह फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत दिसंबर 2026 में कर सकती हैं.

साउथ और बॉलीवुड दोनों ही जगह अपनी एक्टिंग को लेकर मशहूर सामंथा रुथ प्रभु अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में रहती हैं. शनिवार को सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा होने लगी. नेटिजंस ने दावा करना शुरू कर दिया कि सामंथा प्रेग्नेंट हैं.

वायरल वीडियो के बाद होने लगी चर्चा

पिंकविला की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सामंथा फिलहाल अपनी प्रेग्नेंसी के शुरुआती दौर यानी पहले ट्राइमेस्टर में हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2026 में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है. सामंथा ने शनिवार को फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ ‘मा इंटी बंगारम’ को मिली सफलता का जश्न मनाया. सेलिब्रेशन के वीडियो ऑनलाइन सामने आए, तो फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए. लेकिन दोनों में से किसी ने भी अभी तक इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj