Health

गर्मी में खुजली, जलन और लाल दाने हैं परेशान? डॉक्टर ने बताया बचने का आसान तरीका

X
पित्ती

गर्मी में खुजली, जलन और लाल दाने हैं परेशान?डॉक्टर ने बताया बचने का आसान तरीका

 

arw img

गर्मी बढ़ने के साथ कई लोगों को शरीर पर लाल चकत्ते, खुजली, जलन और पित्ती जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. डॉक्टरों के अनुसार, यह एक तरह की एलर्जी होती है, जो गर्मी, पसीने और कुछ गलत आदतों के कारण हो सकती है. तेज धूप से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीना या शरीर को अचानक ठंडा करना कई बार त्वचा संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है. इसके अलावा कपड़ों में डिटर्जेंट या साबुन के अंश रह जाने से भी त्वचा पर एलर्जी और खुजली की समस्या हो सकती है. इसलिए कपड़ों को अच्छी तरह धोकर ही पहनना चाहिए. इसके लिए घरेलू उपाय भी कारगर है. पित्ती होने पर नारियल तेल में थोड़ा गंधक मिलाकर लगाने से राहत मिल सकती है. इसके अलावा एलोवेरा जेल भी त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और खुजली, जलन व लाल चकत्तों को कम करने में मदद करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj