Apna Ghar Ashram: देशभर में फैल रही अपना घर की सेवा श्रृंखला, बिहार के 4 नए आश्रम शुरू

Last Updated:September 21, 2026, 11:42 IST
Apna Ghar Ashram: भरतपुर से शुरू हुई अपना घर की सेवा श्रृंखला अब देश के 14 राज्यों तक पहुंचने जा रही है. बिहार के पटना, गया, रोहतास और भागलपुर में चार नए आश्रम शुरू हो चुके हैं, जबकि आगामी माह जम्मू और पंजाब में भी नए आश्रम खोले जाएंगे. नए आश्रमों के साथ संस्था की सेवा श्रृंखला 80 आश्रमों तक पहुंच गई है.
भरतपुर. असहाय निराश्रित और बीमार प्रभुजनों की सेवा के लिए भरतपुर से शुरू हुई मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपना घर की सेवा श्रृंखला अब देश के कई राज्यों तक पहुंच चुकी है. अपना घर की ओर से सेवा विस्तार को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है, इसी क्रम में बिहार के चार शहरों में नए आश्रम शुरू किए गए हैं.
अपना घर की सेवा श्रृंखला के तहत, बिहार के पटना, गया, रोहतास और भागलपुर में चार नए आश्रमों का शुभारंभ हो चुका है. इन आश्रमों के शुरू होने से जरूरतमंद और असहाय लोगों को स्थानीय स्तर पर ही आश्रय भोजन चिकित्सा और सेवा की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी अपना घर संस्था लंबे समय से ऐसे प्रभुजनों की सेवा में जुटी है, जिन्हें परिवार या समाज का सहारा नहीं मिल पाता.
जम्मू और पंजाब में भी शुरू होगा अपना घर आश्रम
अपना घर आश्रम के संस्थापक बी एन भारद्वाज ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि संस्था के सेवा विस्तार की कड़ी में आगामी माह जम्मू में पहला और पंजाब में दूसरा अपना घर आश्रम शुरू किया जाएगा. इसके साथ ही अपना घर की सेवा यात्रा 14 राज्यों तक पहुंच जाएगी नए आश्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक असहाय और जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. भरतपुर से शुरू हुई अपना घर की यह सेवा अब देशभर में अपनी पहचान बना चुकी है.
अलग-अलग राज्यों में आश्रमों की संख्या बढ़ने के साथ सेवा का दायरा भी लगातार विस्तृत हो रहा है. संस्था का उद्देश्य ऐसे प्रभुजनों को सम्मानजनक जीवन सुरक्षित आश्रय और बेहतर देखभाल उपलब्ध कराना है जो किसी कारणवश बेसहारा हो गए हैं. नए आश्रमों के जुड़ने के साथ अपना घर की सेवा श्रृंखला अब 80 आश्रमों तक पहुंच गई है. संस्था के विस्तार को सेवा और मानवता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Bharatpur,Rajasthan
First Published :
September 21, 2026, 11:42 IST



