Jailer 2 Twitter Review: रजनीकांत की एंट्री ने लूटी महफिल, क्लाइमैक्स पर उठे सवाल, कैसी है ‘जेलर 2’?

नई दिल्ली. सिनेमाघरों में जब रजनीकांत की एंट्री होती है तो पर्दे पर सिर्फ एक किरदार नहीं आता, बल्कि फैंस का पूरा जोश बाहर निकल आता है. कुछ ऐसा ही माहौल उनकी नई फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर देखने को मिल रहा है. टाइगर मुथुवेल पांडियन बनकर रजनीकांत एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आए हैं. 15 अक्टूबर यानी आज फिल्म रिलीज हो गई है. सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर अपने चर्चित और रौबदार किरदार ‘टाइगर मुथुवेल पांडियन’ के रूप में वापस आ चुके हैं. सुबह के पहले शो से ही फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. अब शो को लेकर अब सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई है.
‘जेलर 2’ का फर्स्ट शो देखने के बाद लोगों के रिएक्शन रजनीकांत फैस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहे हैं. सोशल मीडिया के पर आ रहे रिव्यूज की मानें तो फिल्म वहीं से शुरू होती है जहां 2023 में आई पहली फिल्म का अंत हुआ था. इसलिए लोग कहानी से खुद को बांध पा रहे हैं. फिल्म को कुछ लोग पसंद कर रहे हैं. वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जो क्लामैक्स पर सवाल उठा रहे हैं.
‘बेहद शानदार. डबल मैडनेस’
‘जेलर 2’ के शुरुआती सीन्स को लेकर एक्स पर कई दर्शकों ने अपनी राय दी. फिल्म का टाइटल कार्ड सामने आते ही कुछ फैंस ने इसे शानदार बताया. एक यूजर ने फिल्म के शुरुआती प्रभाव की तारीफ करते हुए लिखा, ‘बेहद शानदार. डबल मैडनेस’ यानी उनके लिए फिल्म का आगाज ही जबरदस्त रहा.
रजनीकांत के टाइटल कार्ड पर फैंस फिदा
क अन्य ने फिल्म के कई पहलुओं का जिक्र करते हुए रजनीकांत के टाइटल कार्ड, नेल्सन दिलीपकुमार की मजेदार कॉमेडी, मास ब्रिज सीक्वेंस, टी स्टॉल सीन और इंटरवल ब्लॉक को खास बताया. उन्होंने नमो नारायण और योगी बाबू से जुड़ी कॉमेडी का भी जिक्र किया और कहा कि यह ‘ज्यादातर जगहों पर असरदार है.’ हालांकि, उन्हें लगा कि इंटरवल के दमदार हिस्से तक पहुंचने से पहले, कहानी को रफ्तार पकड़ने में थोड़ा समय लगता है.
2026 की भी सबसे अच्छी फिल्मों में से एक ‘जेलर 2’
एक एक्स यूजर ने इसे 2026 की संभावित ब्लॉकबस्टर और रजनीकांत की बेहतरीन फिल्मों में से एक बताया. उन्होंने फिल्म को 5 में से 4 रेटिंग दी और कहा कि यह फिल्म अपनी रिलीज को लेकर लोगों की बहुत ज्यादा उम्मीदों पर खरी उतरी है. उन्होंने लिखा- #जेलर2 – ब्लॉकबस्टर, शानदार. रेटिंग: 4/5 !! लोगों की बहुत बड़ी उम्मीदों पर खरी उतरी… यह बिना किसी शक के रजनीकांत की सबसे बेहतरीन फिल्म है और 2026 की भी सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है… पक्की ब्लॉकबस्टर.
कमर्शियल एंटरटेनर है फिल्म
फिल्म के पहले हाफ को लेकर भी रिएक्शन सामने आए हैं. एक यूजर ने इसे अच्छा कमर्शियल एंटरटेनर बताया. हालांकि, उनके मुताबिक शुरुआत थोड़ी धीमी रहती है और फिल्म को अपनी कहानी का सेटअप तैयार करने में समय लगता है. लेकिन इसके बाद निर्देशक नेल्सन की खास शैली वाली कॉमेडी और रजनीकांत के दमदार सीन्स दर्शकों को बांधने लगते हैं. एक यूजर ने कहा- फिल्म की कहानी पहले पार्ट की कहानी के आगे बढ़ाती है. इसलिए ‘जेलर 2’ की घटनाओं को समझने के लिए पिछली फिल्म देखनी ही पड़ेगी. रजनीकांत के स्वैग के साथ अनिरुद्ध रविचंदर का बैकग्राउंड स्कोर ने मजा बांध दिया.
योगी बाबू और नमो नारायण के भी हो रहे चर्चे
कॉमेडी के मामले में योगी बाबू और नमो नारायण से जुड़े सीन्स की भी चर्चा हुई है. एक दर्शक के अनुसार, इन कलाकारों का हास्य कई जगह काम करता है. हालांकि, उनका यह भी मानना था कि स्क्रीनप्ले को गति पकड़ने में थोड़ा समय लगता है. इंटरवल के आसपास फिल्म का प्रभाव मजबूत होता दिखाई देता है.रनटाइम लंबा, क्लाइमैक्स कमजोर
‘जेलर 2’ में रजनीकांत की परफॉर्मेंस अच्छी है. कहानी ठीक है, लेकिन स्क्रीनप्ले औसत दर्जे का है. फिल्म के मास एक्शन सीक्वेंस और सिनेमैटोग्राफी शानदार हैं. अनिरुद्ध के गाने ठीक हैं, जबकि पहले हाफ में बैकग्राउंड म्यूजिक अच्छा और दूसरे हाफ में औसत से कमजोर है. फिल्म का रनटाइम लंबा है और क्लाइमैक्स भी कमजोर लगता है. कुल मिलाकर, इस दर्शक ने फिल्म को 5 में से 2.5 रेटिंग दी है.



