Keoladeo National Park: लद्दाख से भरतपुर पहुंची दुर्लभ मेहमान, केवलादेव में दिखी व्हिसलिंग डक

Last Updated:September 29, 2026, 10:24 IST
Whistling Duck: भरतपुर के प्रसिद्ध केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में लद्दाख से प्रवास कर पहुंची दुर्लभ व्हिसलिंग डक पर्यटकों और पक्षी प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. उड़ान के दौरान सीटी जैसी आवाज इसकी खास पहचान है.
भरतपुर. प्रसिद्ध केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में इन दिनों प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी पर्यटकों और पक्षी प्रेमियों के लिए खास आकर्षण बनी हुई है. पार्क के तालाबों और जलभराव वाले क्षेत्रों में इन दिनों लद्दाख से प्रवास कर पहुंची दुर्लभ व्हिसलिंग डक भी नजर आ रही है. यह बतख पार्क में कभी-कभी दिखाई देती है, जिसके चलते इसे देखने के लिए पर्यटकों में खास देखने को मिलती है. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान को देश-विदेश से आने वाले प्रवासी पक्षियों के लिए महत्वपूर्ण प्राकृतिक आवास माना जाता है. सर्दियों के मौसम में यहां बड़ी संख्या में अलग-अलग प्रजातियों के पक्षी पहुंचते हैं.
इन्हीं प्रवासी पक्षियों के बीच व्हिसलिंग डक की मौजूदगी भी पक्षी प्रेमियों के लिए खास अनुभव बन रही है. पार्क के शांत वातावरण और तालाबों के आसपास इसे घूमते हुए देखा जा सकता है. घना नेचर गाइड ईश्वर सिंह ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि व्हिसलिंग डक लद्दाख क्षेत्र से प्रवास कर केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान तक पहुंचती है. इसे व्हिसलिंग डक के नाम से जाना जाता है, इस पक्षी की खास पहचान इसकी आवाज है. यह उड़ान भरते समय इसके पंखों और आवाज से सीटी जैसी ध्वनि सुनाई देती है जिसके कारण इसे व्हिसलिंग डक कहा जाता है.
यह बतख अन्य स्थानीय नामों से भी जानी जाती है. नेचर गाइड के अनुसार सर्दियों के मौसम में इस बतख को केवलादेव में अधिक देखने का अवसर मिलता है. जैसे-जैसे सर्दी का मौसम समाप्त होता है. कई प्रवासी पक्षी वापस अपने मूल क्षेत्रों की ओर लौट जाते हैं. इसी तरह व्हिसलिंग डक भी लद्दाख की ओर वापस चली जाती है. हालांकि कुछ पक्षियों के यहां रुकने की संभावना बनी रहती है. केवलादेव घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए दुर्लभ प्रवासी पक्षियों को करीब से देखना हमेशा रोमांचक अनुभव रहता है. ऐसे में व्हिसलिंग डक की मौजूदगी ने पार्क की जैव विविधता और पक्षी पर्यटन के आकर्षण को और बढ़ा दिया है.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Bharatpur,Rajasthan
First Published :
September 29, 2026, 10:24 IST



