World

जापान ने दे दी अमेरिका को चेतावनी, हथियार या व्यापार नहीं, फेमस कार्टून है वजह

अमेरिका और जापान के बीच इस बार एक नया विवाद सामने आया है. ये विवाद किसी हथियार या व्यापार को लेकर नहीं, बल्कि पोकेमॉन, मारियो और नैरूतो जैसे मशहूर किरदारों को लेकर शुरू हुआ है. असल में जापान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि उसके गेम और एनीमे कैरेक्टर्स का इस्तेमाल राजनीतिक मीम्स में सोच-समझकर किया जाए.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापानी अधिकारियों ने राजनयिक चैनलों के जरिए अमेरिकी अधिकारियों के सामने यह मुद्दा उठाया है. जापान की चिंता है कि राजनीतिक या विवादित मैसेज के साथ इन कैरेक्टर्स का इस्तेमाल होने से दुनिया भर में मशहूर इन ब्रांड्स की छवि खराब हो सकती है.

अमेरिकी सरकार के पोस्ट से शुरू हुआ विवाद

विवाद तब बढ़ा जब अमेरिकी सरकारी एजेंसियों और डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट में जापानी गेम और एनीमे के लोकप्रिय किरदार नजर आए. इन पोस्ट में पोकेमॉन, मारियो और नैरूतो और यू-गी-ओह! जैसे किरदारों का इस्तेमाल राजनीतिक संदेश देने के लिए किया गया. ये किरदार दुनियाभर में बेहद पॉपुलर हैं और जापानी पॉप कल्चर की पहचान माने जाते हैं.

जापान का कहना है कि सरकारी एजेंसियों को यह मानकर नहीं चलना चाहिए कि वे कॉपीराइट वाले कैरेक्टर का अपनी मर्जी से इस्तेमाल कर सकती हैं.

जापान ने अमेरिका से क्या कहा?

जापानी अधिकारियों ने कथित तौर पर अमेरिकी अधिकारियों को बताया कि कॉपीराइट कैरेक्टर और दूसरे क्रिएटिव कंटेंट का इस्तेमाल करने से पहले जरूरी परमिशन ली जानी चाहिए. यानी मामला सिर्फ मीम बनाने तक सीमित नहीं है. जापान इस बात को लेकर चिंतित है कि उसके सबसे बड़े कल्चरल ब्रांड्स को किसी राजनीतिक संदेश या विवाद से जोड़ दिया जाए.

जापानी पॉप कल्चर की चिंता

मारियो जैसे किरदार जापानी कंपनी निनटेंडू (Nintendo) की पहचान हैं. निनटेंडू लंबे समय से अपने किरदारों को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने की रणनीति पर काम कर रहा है. लेकिन जापान को डर है कि अगर इन्हीं किरदारों को विवादित राजनीतिक संदेशों के साथ दिखाया गया, तो लोगों के मन में इन ब्रांड्स को लेकर गलत छवि बन सकती है. पोकेमॉन, मारियो और नैरूतो सिर्फ मनोरंजन के किरदार नहीं हैं. इनकी दुनियाभर में बड़ी फैन फॉलोइंग है और ये जापान की पॉप कल्चर की पहचान बन चुके हैं.

क्या अमेरिका ने कॉपीराइट कानून तोड़ा?

फिलहाल ऐसा कोई कोर्ट फैसला नहीं आया है जिसमें यह कहा गया हो कि अमेरिकी सरकार ने कॉपीराइट कानून का उल्लंघन किया है. कॉपीराइट कानून के तहत रचनात्मक काम और किरदारों को सुरक्षा मिलती है. लेकिन किसी खास इस्तेमाल को कानूनी माना जाएगा या नहीं, यह कानूनों पर निर्भर करता है.

इसलिए अभी यह मामला अदालत का फैसला नहीं, बल्कि जापान की ओर से उठाई गई आपत्ति और चिंता का है.

मीम से शुरू हुआ विवाद, लेकिन मुद्दा बड़ा है

जापान लंबे समय से अपने मानगा, एनिमी और दूसरी रचनात्मक इंडस्ट्री की कॉपीराइट सुरक्षा को लेकर सक्रिय रहा है. सरकार इसके इस्तेमाल और ऑनलाइन इस्तेमाल के खिलाफ भी चेतावनी देती रही है. अब अमेरिका के राजनीतिक मीम्स में जापानी किरदारों के इस्तेमाल ने एक अलग तरह का सवाल खड़ा कर दिया है.

कुछ कैरेक्टर सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाए गए ब्रांड हैं, या बिना मालिकों की अनुमति के उन्हें राजनीतिक संदेशों का चेहरा भी बनाया जा सकता है?

यही सवाल अब अमेरिका और जापान के बीच इस अनोखे विवाद की वजह बन गया है. एक तरफ अमेरिकी राजनीति में मीम्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, तो दूसरी तरफ जापान अपने सबसे मशहूर ब्रांड्स की छवि और कॉपीराइट की रक्षा करना चाहता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj