JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई मेन रिजल्ट कितने बजे आएगा? सिर्फ यहां मिलेगा हर पल का अपडेट

Last Updated:April 20, 2026, 11:18 IST
JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई मेन 2026 सत्र 2 का रिजल्ट आज जारी होने की पूरी संभावना है. इसके साथ ही 11 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा. जानिए जेईई मेन स्कोरकार्ड कैसे चेक करें, संभावित कटऑफ…और पढ़ें
JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई मेन 2026 में सफल टॉप 2.5 लाख उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड परीक्षा देंगे
नई दिल्ली (JEE Main 2026 Result LIVE). जेईई मेन 2026 सत्र 2 परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार आज खत्म होने वाला है. एनटीए ने अभी तक जेईई मेन रिजल्ट 2026 टाइम की जानकारी नहीं दी है लेकिन माना जा रहा है कि अब इंतजार किसी भी वक्त खत्म हो सकता है. इस बार अप्रैल सत्र की परीक्षा में करीब 11.23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे, जो अब अपनी ऑल इंडिया रैंक और परसेंटाइल स्कोर जानने के लिए बेताब हैं. इनमें से ज्यादातर ने जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा भी दी थी.
JEE Main 2026 Result LIVE: रॉ मार्क्स और परसेंटाइल में क्या अंतर है?
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: जेईई मेन आपके जो असल नंबर आते हैं उन्हें ‘रॉ मार्क्स’ कहते हैं, लेकिन रिजल्ट ‘परसेंटाइल’ में आता है. परसेंटाइल बताता है कि उस शिफ्ट में बैठने वाले कितने प्रतिशत उम्मीदवार आपसे पीछे हैं.
JEE Main 2026 Result LIVE: नॉर्मलाइजेशन का क्या गणित है?
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: जेईई मेन परीक्षा कई शिफ्ट में हुई थी. किसी शिफ्ट का पेपर आसान तो किसी का कठिन था. इसलिए एनटीए ‘नॉर्मलाइजेशन’ प्रक्रिया का इस्तेमाल करता है. इससे उम्मीदवारों के बीच अंकों का संतुलन बना रहता है.
JEE Main 2026 Result LIVE: लाखों उम्मीदवारों को है रिजल्ट का इंतजार
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: इस साल जेईई मेन प्रतियोगिता का स्तर काफी कठिन है क्योंकि लगभग 11.23 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी है. पिछले साल के मुकाबले यह संख्या अधिक है, जिसका सीधा असर परसेंटाइल और रैंक पर पड़ सकता है.
JEE Main 2026 Session 2 Result LIVE: जेईई मेन एप्लिकेशन नंबर भूलने पर क्या करें?
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: अगर आप जेईई मेन का एप्लिकेशन नंबर भूल गए हैं तो अपने रजिस्टर्ड ईमेल या मोबाइल नंबर पर आया मेसेज चेक करें. एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि के बिना जेईई मेन स्कोरकार्ड नहीं देख पाएंगे.
JEE Main 2026 Result LIVE: सिर्फ इसी वेबसाइट पर चेक करें जेईई मेन रिजल्ट
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: जेईई मेन रिजल्ट चेक करने के लिए केवल jeemain.nta.nic.in पर ही भरोसा करें. किसी भी थर्ड-पार्टी वेबसाइट पर अपना एप्लिकेशन नंबर या पासवर्ड शेयर न करें, क्योंकि इससे डेटा चोरी का खतरा रहता है.
JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई मेन रिजल्ट चेक करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: जेईई मेन सत्र 2 रिजल्ट 2026 चेक करते समय इन बातों का ध्यान रखें-
सर्वर एरर: जेईई मेन रिजल्ट घोषित होते ही लाखों उम्मीदवार एक साथ वेबसाइट पर आते हैं, जिससे साइट ‘हैंग’ या ‘क्रैश’ हो सकती है. अगर पेज न खुले तो 10-15 मिनट का इंतजार करके दोबारा कोशिश करें.
इंटरनेट स्पीड: सुनिश्चित करें कि आप स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि डाउनलोडिंग के बीच में कोई दिक्कत न आए.
विवरण की जांच: रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अपना नाम, फोटो और कैटेगरी को एक बार फिर से चेक कर लें, जिससे भविष्य में काउंसलिंग के समय कोई परेशानी न हो.
How to Check JEE Main Result 2026 LIVE: जेईई मेन रिजल्ट कैसे चेक करें?
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: जेईई जेईई मेन रिजल्ट चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका आप यहां से नोट कर सकते हैं-
अपने फोन या लैपटॉप के ब्राउजर में जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in टाइप करें.
होमपेज पर JEE Main 2026 Session 2 Scorecard या View Result/Scorecard का एक्टिव लिंक दिखाई देगा. उस पर क्लिक करें.
लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा. यहां ये डिटेल्स दर्ज करें: एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड.
सभी जानकारी भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
अपने रिजल्ट में विषयवार परसेंटाइल, कुल परसेंटाइल और अपनी ऑल इंडिया रैंक (AIR) को ध्यान से देखें. ऊपर की तरफ दिए गए ‘Download/Print’ ऑप्शन पर क्लिक करके इसकी पीडीएफ (PDF) फाइल सेव कर लें.
JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई मेन सत्र 2 रिजल्ट कब जारी होगा?
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: ऑफिशियल सूत्रों के अनुसार, जेईई मेन रिजल्ट 2026 लिंक 20 अप्रैल को किसी भी समय एक्टिव हो सकता है. एनटीए अक्सर शाम 7 बजे के बाद या देर रात को ही रिजल्ट लिंक लाइव करता है, जिससे सर्वर पर लोड कम रहे.
JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई मेन परीक्षा कब और कैसे हुई थी?
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: जेईई मेन 2026 का दूसरा सत्र 2 अप्रैल से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चला था. यह परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) थी और इसे देशभर के विभिन्न शहरों के साथ-साथ विदेशों में भी आयोजित किया गया था.
First Published :
April 20, 2026, 08:08 IST



