Entertainment

जितेंद्र की फ्लॉप फिल्म, धरा रहा गया था जया प्रदा का स्टारडम, खलनायिका’ बनी हसीना ने 1 सीन देकर खूब काटा था बवाल

Last Updated:April 19, 2026, 05:01 IST

‘आशिकी’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली अनु अग्रवाल इन दिनों फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह बनी उनकी साल 1993 में आई फिल्म खलनायिका के एक चर्चित सीन वजह से सु्र्खियों में हैं. एक्ट्रेस ने इस सीन को यादकर दिलचस्प किस्सा शेयर किया है.

नई दिल्ली. अनु अग्रवाल सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पुराने अनुभव फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने ‘खलनायिका’ के उस सीन का जिक्र किया, जिसे उस वक्त काफी बोल्ड माना गया था. लेकिन अनु का कहना है कि उनके लिए वो सीन बिल्कुल भी बोल्ड नहीं था, बल्कि एकदम नैचुरल था. (फोटो एआई की मदद से बनाई गई है.)

अनु ने अपनी रखते हुए कहा कि एक एक्टर के तौर पर उन्हें किरदार की डिमांड के हिसाब से काम करना पड़ता है. चाहे वो सीन बाहर से कितना भी विवादित क्यों न लगे, लेकिन उनके लिए सबसे जरूरी था कि वह अपने रोल को पूरी ईमानदारी से निभाएं.

अनु के मुताबिक, उस सीन को उन्होंने बस एक सिचुएशन के तौर पर देखा, ना कि किसी बोल्ड एक्ट के रूप में.फिल्म में अनु अग्रवाल ने एक चालाक आया का रोल निभाया था. कहानी में एक ऐसा सीन था, जहां वह बच्चे को उसकी असली मां से दूर करने के लिए उसे दूध पिलाती नजर आती हैं.

Add as Preferred Source on Google

इसी सीन को लेकर उस समय काफी चर्चा हुई थी और कई लोगों ने इसे बोल्ड करार दिया था. हालांकि, अनु के लिए ये सिर्फ कहानी का हिस्सा था.उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस सीन से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं और लिखा कि लोगों ने इसे बोल्ड कहा, लेकिन उनके लिए ये जिंदगी की सबसे सामान्य चीजों में से एक थी.

अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म में और भी कई ऐसे सीन थे, जो इस सीन से ज्यादा चैलेंजिंग थे.‘खलनायिका’ को निर्देशन सावन कुमार ने निर्देशित किया था. फिल्म में जितेंद्र और जया प्रदा लीड रोल में नजर आए थे. जितेंद्र के होते हुए भी ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. जया प्रदा का स्टारडम भी फिल्म को डूबने से नहीं बचा पाया था.

फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पति और अजन्मे बच्चे की मौत का बदला लेने के लिए साजिश रचती है. अनु का किरदार इसी कहानी का अहम हिस्सा था, जिसने फिल्म में सस्पेंस और ड्रामा को और बढ़ाया.

गौरतलब है कि अनु अग्रवाल ने अपने करियर की शुरुआत 1990 में फिल्म ‘आशिकी’ से की थी और रातोंरात स्टार बन गई थीं. इसके बाद उन्होंने ‘गजब तमाशा’, ‘किंग अंकल’, ‘जनम कुंडली’ और ‘राम शास्त्र’ जैसी फिल्मों में काम किया. हालांकि, 1999 में हुए एक गंभीर कार एक्सीडेंट के बाद उनका करियर लगभग रुक गया.

बता दें कि अब काफी समय से अनु अग्रवाल एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं. लेकिन कभी वह डिमांडिंग एक्ट्रेस हुआ करती थीं. लेकिन आज वह अक्सर अपने अनुभवों और बेबाक बातों के चलते वह अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 19, 2026, 05:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj