Rajasthan

Jodhpur Car Accident: जोधपुर में तेज रफ्तार क्रेटा का कहर, दीवार से टकराकर पलटी कार, CCTV में कैद हुआ हादसा

Last Updated:October 13, 2026, 11:23 IST

Jodhpur Car Accident: जोधपुर के बोरावास गांव में तेज रफ्तार क्रेटा कार दीवार से टकराकर पलट गई। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है. ग्रामीणों ने चालक के नशे में होने का आरोप लगाया. गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ, सूचना पर पहुंची बनाड़ थाना पुलिस ने चालक को थाने ले जाकर कार जब्त कर ली.Amazon Prime DayTop Deals Insideजोधपुर में तेज रफ्तार क्रेटा का कहर,दीवार से टकराकर पलटी, बाल-बाल बचे ग्रामीणZoomजोधपुर क्रेटा कार एक्सीडेंट

जोधपुर. शहर के बनाड़ थाना क्षेत्र के बोरावास गांव में एक तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर मकान की दीवार से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार दीवार से टकराने के बाद पलट गई, हादसे के दौरान आसपास के मकानों के लोग और ग्रामीण मौके पर मौजूद थे. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार के दीवार से टकराकर पलटने की घटना कैद हुई है.

जानकारी के अनुसार, बोरावास गांव में कुशाल सरगरा का मकान है, मंगलवार शाम एक क्रेटा कार तेज रफ्तार से गांव की संकरी गली में पहुंची. इसी दौरान चालक ने गली में टर्न लेने की कोशिश की, लेकिन कार अनियंत्रित हो गई और सीधे दीवार में जा घुसी. टक्कर के बाद कार पलटी खा गई, अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक को बाहर निकाला

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे, लोगों ने पलटी हुई कार से चालक को बाहर निकाला. घटना के समय आसपास बने मकानों के लोग भी मौजूद थे, लेकिन राहत की बात रही कि कार की चपेट में कोई नहीं आया और न ही किसी को चोट लगी. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी. मौके पर मौजूद अशोक प्रजापत, शेराराम प्रजापत, धोकलराम और गुलाब प्रजापत सहित अन्य ग्रामीणों ने दावा किया कि कार चालक नशे की हालत में था. ग्रामीणों के अनुसार, चालक के नशे में होने के कारण ही कार अनियंत्रित हुई और यह हादसा हुआ. हालांकि, चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी.

पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को हटवाया

सूचना मिलने के बाद बनाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस चालक को अपने साथ थाने ले गई. वहीं, पलटी हुई कार को क्रेन की मदद से सीधा करवाया गया और बाद में थाने ले जाया गया. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हादसे को लेकर चर्चा हो रही है. गनीमत रही कि तेज रफ्तार कार के दीवार से टकराकर पलटने के बावजूद किसी की जान नहीं गई और कोई घायल नहीं हुआ, पुलिस मामले में आवश्यक जांच कर रही है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

October 13, 2026, 11:23 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj