Sports

पिता GST कमिश्नर, मां गृहिणी…कौन हैं बड़े-बड़े छक्के लगाने में माहिर कुमार कुशाग्र, जिन्हें ऋषभ पंत की जगह मिली इंडिया ए में जगह

नई दिल्ली: धोनी के बाद झारखंड से एक के बाद एक कई क्रिकेटर्स निकले, उनमें से अधिकतर अपने आदर्श की तरह विकेटकीपर बैटर ही बनना चाहते थे. कुमार कुशाग्र उन्हीं में से एक हैं. बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए मशहूर इस 21 साल के लड़के को अब न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए स्क्वॉड में जगह मिली है. वह शुरुआती दो मैच के लिए इंजर्ड ऋषभ पंत की जगह लेंगे, जिसमें उनके साथ यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर सरीखे अनुभवी खिलाड़ी भी होंगे.

अब इंटरनेट पर हर ओर कुमार कुशाग्र के बारे में सर्च किया जा रहा है. चलिए जानते हैं कुमार कुशाग्र कौन हैं (Who is Kumar Kushagra)

कुमार कुशाग्र लंबे समय से इंडिया ए का हिस्सा हैं.

ऑक्शन में 7 करोड़ 20 लाख की लगी थी बोलीआईपीएल 2024 के मेगा ऑक्शन में पहली बार शामिल हुए कुमार कुशाग्र पर पैसों की बारिश हुआ थी. 19 साल का लड़का रातो-रात करोड़पति बन गया था. ऑक्शन में इस विकेटकीपर बैटर को खरीदने के लिए गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जबरदस्त लड़ाई चली. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें सात करोड़ 20 लाख की भारी-भरकम कीमत देकर खरीदा था, जो उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये से 36 गुना ज्यादा रकम थी. अगले सीजन में दिल्ली ने रिलीज कर दिया तो गुजरात टाइटंस ने 65 लाख में खरीदा. आईपीएल 2026 में वह इसी कीमत पर रिटेन किए गए थे. कुमार कुशाग्र लंबे-लंबे छक्के मारने में माहिर हैं.

कुमार कुशाग्र का परिवार

GST कमिश्नर हैं कुमार कुशाग्र के पिताकुशाग्र के पिता जमशेदपुर में जीएसटी कमिशनर हैं और उनकी मां हाउसमेकर हैं. कुशाग्र की दो छोटी बहनें भी हैं. एक बहन तो डॉक्टर बनना चाहती है. खुद कुशाग्र भी पढ़ने-लिखने में बेहद तेज थे. मिडिल स्कूल तक हर बार स्कूल में शानदार नंबर्स से पात होते, लेकिन महज 12 साल की उम्र में झारखंड अंडर-16 टीम में सिलेक्शन होने के बाद पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट में लगा दिया.

लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए मशहूर हैं कुमार कुशाग्रकुमार कुशाग्र का इंडिया ए में सिलेक्शन इस वजह से भी हुआ क्योंकि वह ऋषभ पंत के बिलकुल लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट हैं. दोनों लंबे-लंबे छक्के लगाने में माहिर हैं. अगर झारखंड 2025 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीत पाया तो उसमें कुशाग्र का बड़ा रोल था. वह 10 मैच में 162 के स्ट्राइक रेट से 422 रन बनाकर तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, जिसमें चार अर्धशतक भी शामिल थे. फाइनल में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 81 रन भला कौन भूल सकता है. SMAT वाला फॉर्म विजय हजारे और रणजी ट्रॉफी में भी जारी था. वह झारखंड की कप्तानी भी कर चुके हैं.

तोड़ चुके जावेद मियादांद का रिकॉर्डकुशाग्र ने छोटी उम्र में ही अपनी पहचान बना ली थी. वह 2020 में भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम का हिस्सा जरूर थे, लेकिन टीम के फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर बैटर ध्रुव जुरेल बने रहे. कुशाग्र को जापान में सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला. जब ईशान किशन का सिलेक्शन टीम इंडिया में हुआ तब कुमार कुशाग्र नियमित रूप से झारखंड के लिए विकेटकीपिंग करने लगे. पहली बार 2021-22 सीजन में तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में टर्निंग ट्रैक के ऊपर झारखंड के लिए मैच विनिंग पारी खेली फिर नागालैंड के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में 266 रन बनाए. इसी के साथ वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट की एक पारी में 250 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए, ये रिकॉर्ड पहले पाकिस्तान के महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद के नाम था.

SMAT के फाइनल में ईशान के साथ कुमार कुशाग्र ने पार्टनरशिप की थी.

ऋषभ पंत क्यों हुए टीम से बाहर?ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की अगुआई करने वाले पंत की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है. पंत की चोट शुरुआती अनुमान से ज्यादा गंभीर लग रही है. इस दौरे के लिए पंत की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर थी. बीसीसीआई ने कहा कि वह बोर्ड की चिकित्सा टीम की निगरानी में हैं और अच्छी तरह उबर रहे हैं. तीसरे मैच के लिए उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जाएगा.

इंडिया ए का स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, लोकेश राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ध्रुव जुरेल (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार और कुमार कुशाग्र (शुरुआती दो मैच के लिए)

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj