Rajasthan

Jodhpur Firing Case | Bombay Chauraha News

Last Updated:June 20, 2026, 10:05 IST

Jodhpur Bombay Chauara Firing Case : जोधपुर के बॉम्बे मोटर चौराहे पर पुरानी रंजिश में तलवार और फायरिंग से हमला, विक्की फाइटर की एमडीएम अस्पताल में मौत, सन्नी हंस घायल, सीसीटीवी से पुलिस जांच में जुटी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच काफी समय से आपसी रंजिश चली आ रही थी. इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया. हमलावरों ने पहले स्कॉर्पियो में बैठे युवकों पर तलवार और अन्य धारदार हथियारों से हमला किया.जोधपुर के बॉम्बे मोटर चौराहे पर खूनी खेल, फायरिंग के बाद विक्की फाइटर की मौतZoomजोधपुर के सबसे व्यस्त चौराहे पर तलवारबाजी के बाद चली गोलियां

जोधपुर. जोधपुर शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में गिने जाने वाले बॉम्बे मोटर चौराहे पर देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया. मुख्य सड़क पर लोगों की आवाजाही के बीच दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते हमला, भगदड़ और फायरिंग जैसी घटनाओं से पूरा इलाका दहल उठा. घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनमें से विक्की फाइटर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

बताया जा रहा है कि वारदात के समय सन्नी हंस और विक्की फाइटर स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे. इसी दौरान बाइक और स्कूटी पर आए 5 से 6 बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया. पहले दोनों युवकों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया और बाद में फायरिंग भी की गई. वारदात इतनी तेजी से हुई कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले हमलावर फरार हो चुके थे.

तलवार से हमला, फिर चली गोलियांप्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच काफी समय से आपसी रंजिश चली आ रही थी. इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया. हमलावरों ने पहले स्कॉर्पियो में बैठे युवकों पर तलवार और अन्य धारदार हथियारों से हमला किया. हमले में दोनों युवक घायल हो गए. इसके बाद फायरिंग होने की भी बात सामने आई है. पुलिस भी फायरिंग के एंगल से जांच कर रही है. घायल विक्की फाइटर और सन्नी हंस को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां विक्की फाइटर की हालत लगातार बिगड़ती चली गई. बाद में एमडीएम अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं दूसरे घायल का इलाज जारी है.

सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जांच में जुटी पुलिसघटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में हमलावरों की गतिविधियां कैद होने की बात कही जा रही है. पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है. बॉम्बे मोटर चौराहा शहर का बेहद व्यस्त इलाका माना जाता है और यहां इस तरह खुलेआम हमला और फायरिंग होने से लोगों में डर का माहौल बन गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पुरानी रंजिश, फायरिंग और धारदार हथियार से हमले से जुड़े सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है. फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है. वहीं विक्की फाइटर की मौत के बाद इस मामले की गंभीरता और बढ़ गई है. शहर के सबसे व्यस्त चौराहे पर हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj