World

India Canada Relations News: india canada relations diplomatic tensions dinesh patnaik slams justin trudeau- मेरे लिए भी सुरक्षित नहीं कनाडा लेनी पड़ती है सुरक्षा भारत के हाईकमिश्नर का खालिस्तानियों पर तंज

Last Updated:October 19, 2025, 07:18 IST

India Canada Relations: कनाडा में भारत के हाई कमिश्नर दिनेश पटनायक ने एक इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने खालिस्तान समर्थक गुटो पर निशाना साधा. वहीं साथ में कहा कि यह भारत नहीं, बल्कि कनाडा की अपनी सुरक्षा की समस्या है.मेरे लिए भी सुरक्षित नहीं है कनाडा... भारत के हाईकमिश्नर ने कसा तंज

भारत और कनाडा के बीच अब रिश्ते सामान्य हो रहे हैं. इस बीच कनाडा में भारत के नए हाई कमिश्नर दिनेश के. पटनायक ने कनाडाई टीवी चैनल CTV न्यूज को एक इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने कनाडा सरकार और पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की ओर से लगाए गए उन सभी आरोपों को सख्ती से खारिज किया है, जिनमें भारतीय राजनयिकों को हत्याओं और वसूली के मामलों से जोड़ा गया था. उन्होंने कहा- ‘ये आरोप पूरी तरह बेबुनियाद, बेतुके और बेकार हैं.’

इंटरव्यू में पटनायक ने साफ कहा कि इस समय भारत और कनाडा के बीच बातचीत का असली मुद्दा ‘सुरक्षा’ है, खासकर कनाडा में सक्रिय खालिस्तान समर्थक समूह जो कनाडा की धरती से भारत विरोधी गतिविधियां चला रहे हैं. भारत का यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के रिश्ते पिछले साल से तनाव में हैं. 2023 में कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दावा किया था कि ‘भारत सरकार से जुड़े एजेंट’ सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल थे. हाई कमिश्नर ने कहा कि भारत ने उस वक्त भी इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था और सबूत मांगे थे, इसके बावजूद आज तक कनाडा कोई ठोस प्रमाण कनाडा नहीं दे पाया है.कनाडा में सुरक्षा पर तंज

पटनायक ने कहा कि भारत हमेशा कानून का सम्मान करता है और ‘कभी भी किसी देश में जाकर अवैध कार्रवाई नहीं करता.’ उन्होंने कहा कि ‘अगर कनाडा के पास कोई सबूत है तो वह सार्वजनिक करे. सिर्फ आरोप लगाने से सच्चाई नहीं बन जाती.’ उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल उन्हें कनाडा में सुरक्षा दी गई है, लेकिन यह स्थिति खुद बहुत कुछ कहती है. उन्होंने कहा निशाना साधते हुए कहा कि कनाडा जैसे लोकतांत्रिक देश में उन्हें सुरक्षा की जरूरत पड़ रही है. उन्होंने कहा,’मुझे यह अजीब लगता है कि यहां एक उच्चायुक्त को सुरक्षा में रहना पड़ रहा है. मैं सुरक्षा में हूँय मुझे ऐसे देश में सुरक्षा में नहीं रहना चाहिए.’

भारत-कनाडा रिश्तों को किसने बनाया बंधक?

भारत पहले ही कनाडा से बार-बार कह चुका है कि वहां सक्रिय खालिस्तान समर्थक समूह न केवल भारत की सुरक्षा बल्कि कनाडा की कानून-व्यवस्था के लिए भी खतरा हैं. इन समूहों के जरिए हिंसा, धमकी और तोड़फोड़ की घटनाएं बढ़ी हैं. भारत का कहना है कि ऐसे तत्व भारत-कनाडा रिश्तों को बंधक बनाकर रखे हुए हैं. हाल ही में कनाडा की विदेश मंत्री अनिता आनंद भारत आईं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब हिंदी के इंटरने…और पढ़ें

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब हिंदी के इंटरने… और पढ़ें

First Published :

October 19, 2025, 07:17 IST

homeworld

मेरे लिए भी सुरक्षित नहीं है कनाडा… भारत के हाईकमिश्नर ने कसा तंज

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj