Entertainment

कमल हासन-रजनीकांत संग किया काम, जीता नेशनल अवॉर्ड, हुई मौत तो मां ने लगाया था 26 साल बड़े दामाद पर गंभीर आरोप

Last Updated:May 13, 2026, 09:50 IST

महज 17 साल की उम्र में उसने वो मुकाम हासिल कर लिया था, जिसका सपना बड़े-बड़े सितारे देखते हैं. कमल हासन और रजनीकांत जैसे दिग्गजों के साथ काम करने वाली इस अभिनेत्री ने अपनी दमदार एक्टिंग से पूरे साउथ सिनेमा को हैरान कर दिया था. फिल्म में निभाया गया एक किरदार उसे सीधे नेशनल अवॉर्ड तक ले गया और वह सबसे कम उम्र में यह सम्मान जीतने वाली अभिनेत्री बन गई. लेकिन अवॉर्ड की खुशी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी. कुछ ही दिनों बाद उसकी मौत की खबर ने इंडस्ट्री को हिला दिया।.मामला तब और सनसनीखेज बन गया, जब उसकी मां ने अपने 26 साल बड़े दामाद पर गंभीर आरोप लगा दिए. जानते हैं ये एक्ट्रेस कौन हैं?

नई दिल्ली. साल 1979 की बात है. दक्षिण भारतीय सिनेमा की 17 साल की एक लड़की ने अपनी दमदार एक्टिंग से देश का सबसे बड़ा फिल्मी सम्मान हासिल कर लिया.<br />कमल हासन-रजनीकांत जैसे नामी चेहरों के साथ काम किया. यह लड़की थीं शोभा, जिनका असली नाम महालक्ष्मी मेनन था. उन्होंने तमिल फिल्म ‘पासी’ (Pasi) में कुप्पम्मा नाम की एक झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली लड़की का किरदार निभाया, जो एक शादीशुदा आदमी के झांसे में आ जाती है और बच्चे को जन्म देते वक्त मर जाती है. इस भूमिका के लिए उन्हें 17 साल की उम्र में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला. इतनी कम उम्र में यह अवॉर्ड जीतने वाली वह भारतीय सिनेमा की सबसे युवा अभिनेत्री थीं.

साउथ सिनेमा में ये चर्चा होने लगी थी कि ये एक्ट्रेस अपने करियर में काफी आगे जाने वाली है. लेकिन, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने के कुछ बाद ही ये खबर आई कि शोभा अब दुनिया में नहीं रहीं. ये खबर लोगों को हैरान करने वाली थी. मौत को सुसाइड बताया गया लेकिन शोबा की मां ये मानने को तैयार नहीं थीं. एक्ट्रेस की मां ने हमेशा इसे हत्या करार दिया और उनके पति पर ही मर्डर का आरोप लगा दिया.

शोभा का असली नाम महालक्ष्मी मेनन था. उनका जन्म 23 सितंबर 1962 को मद्रास में एक मलयाली परिवार में हुआ था. उनकी मां प्रेमा मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री थीं. शोभा ने बेहद छोटी उम्र में ही कैमरे का सामना करना शुरू कर दिया था. सिर्फ चार साल की उम्र में उन्होंने तमिल फिल्म थट्टुंगल थिरक्कापाडूम से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया. धीरे-धीरे वह तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों का बड़ा चेहरा बन गईं. किशोरावस्था तक पहुंचते-पहुंचते शोभा 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी थीं. उनकी एक्टिंग इतनी दमदार थी कि बड़े-बड़े सितारों के बीच भी वह अलग पहचान बना लेती थीं.

Add as Preferred Source on Google

साल 1978 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म उथरदा रात्रि ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई. इसके बाद रजनीकांत के साथ फिल्म मुल्लुम मालारुम में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई. फिल्म में उन्होंने रजनीकांत की बहन का किरदार निभाया था, लेकिन कई समीक्षकों का मानना था कि उन्होंने अपने अभिनय से कई दृश्यों में सुपरस्टार को भी पीछे छोड़ दिया.

शोभा ने कमल हासन के साथ भी कई चर्चित फिल्मों में काम किया. निजाल निजामागिराधु, पासी जैसी फिल्मों में उनकी और कमल हासन की जोड़ी को काफी पसंद किया गया.<br />इसी दौरान शोभा की जिंदगी में फिल्ममेकर बालू महेंद्र की एंट्री हुई.

बालू महेंद्र उनसे 26 साल बड़े थे और पहले से शादीशुदा भी थे. दोनों के रिश्ते ने इंडस्ट्री में काफी विवाद खड़ा कर दिया. परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, खासतौर पर शोभा की मां. बावजूद इसके, शोभा ने 1978 में बालू महेंद्र से शादी कर ली. शादी के बाद उनकी जिंदगी बदलने लगी. कहा जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें मिलने वाले ऑफर कम होने लगे और करियर की रफ्तार धीमी पड़ गई.

इसी बीच फिल्म ‘पासी’ में निभाए गए उनके किरदार ने इतिहास रच दिया. फिल्म में उन्होंने एक कूड़ा बीनने वाली लड़की ‘कुप्पम्मा’ का रोल निभाया था. असली लोकेशन्स पर शूट हुई इस फिल्म में शोभा का अभिनय इतना प्रभावशाली था कि उन्हें 17 साल की उम्र में नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस मिला. वह इस सम्मान को पाने वाली सबसे कम उम्र की अभिनेत्री बन गईं. लेकिन यह खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी.

1 मई 1980 को मात्र 17 साल 7 महीने की उम्र में शोभा को उनके घर में फांसी पर लटका हुआ पाया गया. आधिकारिक रूप से मौत को आत्महत्या करार दिया गया. लेकिन उनकी मां प्रेमा ने खुलेआम बालू महेंद्र पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या थी. उन्होंने बालू महेंद्र पर आरोप लगाया.

कई लोगों का मानना था कि उम्र के अंतर, पारिवारिक विरोध और शादी के बाद के तनाव ने शोभा को तोड़ दिया. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि शोभा उम्मीद कर रही थीं कि बालू अपनी पहली पत्नी को छोड़ देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.इस घटना ने पूरे दक्षिण भारतीय सिनेमा को हिला दिया था.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj