Rajasthan

NEET UG 2026 Cancelled LIVE: परीक्षा से पहले बाजार तक कैसे पहुंचा नीट यूजी 2026 का पेपर,अब कब होंगे एग्‍जाम?

Last Updated:May 13, 2026, 10:12 IST

NEET Paper Leak Case Latest News, NEET UG 2026 Cancelled LIVE: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर सामने आए पेपर लीक के गंभीर आरोपों ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों की चिंता बढ़ा दी है…और पढ़ेंLIVE: परीक्षा से पहले बाजार तक कैसे पहुंचा नीट यूजी 2026 का पेपर?Zoom

NEET Paper Leak Case Latest News, NEET UG 2026 Cancelled LIVE: नीट पेपर लीक के बाद परीक्षा कैंसिल हो गया.

NEET Paper Leak Case Latest News, NEET UG 2026 Cancelled LIVE: नीट यूजी 2026 को लेकर लाखों छात्रों के बीच मची बेचैनी के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा और अहम फैसला लिया है. पेपर लीक के आरोपों के बाद नीट यूजी 2026 की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है और अब यह परीक्षा दोबारा कराई जाएगी. एनटीए ने साफ कहा है कि मौजूदा हालात में परीक्षा प्रक्रिया को आगे बढ़ाना संभव नहीं था.

NTA DG अभिषेक सिंह का सख्त बयान

एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने पेपर लीक मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि इस गड़बड़ी में शामिल कोई भी व्यक्ति बचेगा नहीं. उन्होंने कहा-चाहे कोई अंदर का हो या बाहर का, जो भी इसमें शामिल है हम सीबीआई से आग्रह करते हैं कि उसे गिरफ्तार किया जाए और सख्त सजा दी जाए, ताकि इस तरह की घटनाएं हमेशा के लिए खत्म हो सकें.उनके इस बयान से साफ है कि एजेंसी अब मामले को जड़ से खत्म करना चाहती है.

NTA ने क्यों लिया परीक्षा रद्द करने का फैसला?

एनटीए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एजेंसी को जो इनपुट मिले और जांच एजेंसियों से जो जानकारियां साझा की गईं, उन्हें एक साथ देखने पर यह साफ हो गया कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना सही नहीं होगा. इसी वजह से नीट यूजी 2026 को रद्द करने का फैसला लिया गया.एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि नई परीक्षा तिथि, री-एग्जाम का शेड्यूल और नए एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी आने वाले दिनों में आधिकारिक माध्यमों से जारी की जाएगी.

क्या नासिक से हुआ नीट पेपर लीक?

नीट यूजी पेपर लीक मामले में अब हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. शुरुआत में यह माना जा रहा था कि नीट का ‘गेस पेपर’ केरल से लीक हुआ लेकिन अब इस पूरे मामले में नासिक का नाम भी सामने आ रहा है.सूत्रों के मुताबिक नीट पेपर की पहली डिजिटल कॉपी नासिक में किसी गुप्त स्थान पर तैयार की गई थी. इसके बाद इस डिजिटल कॉपी को देश के अलग-अलग राज्यों में सक्रिय ‘सॉल्वर गैंग’तक पहुंचाया गया.

NEET UG 2026 Cancelled LIVE: परीक्षा से पहले बाजार तक कैसे पहुंचा पेपर?

NEET Paper Leak Case Latest News: नीट पेपर लीक का नेटवर्क राजस्थान के जयपुर और सीकर तक फैलाया गया. अब इस पूरे मामले में छात्रों, कोचिंग लिंक, डॉक्टरों और कई संदिग्ध लोगों की भूमिका की जांच हो रही है. CBI समेत कई एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा का पेपर परीक्षा से पहले बाजार तक कैसे पहुंच गया?

NEET Paper Leak Case Latest News: 7 राज्यों तक हो गया वायरल

NEET UG 2026 Cancelled LIVE:30 लाख रुपये में खरीदा गया NEET का कथित पेपर, फिर WhatsApp ग्रुप और चैनलों के जरिए 7 राज्यों तक वायरल कर दिया गया. जांच में सामने आया है कि पेपर नासिक की प्रिंटिंग प्रेस से लीक होकर गुरुग्राम की गैंग तक पहुंचा था, जहां से राजस्थान के जयपुर और सीकर तक इसका नेटवर्क फैलाया गया.

NEET Paper Leak Case Latest News: सीबीआई की राडार पर दर्जन भर लोग

NEET UG 2026 Cancelled LIVE: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच तेज हो गई है सीबीआई की टीम राजस्‍थान एसओजी के ऑफ‍िस पहुंची और वहां से पूरी जानकारी ले रही है बताया जा रहा है कि सीबीआई की राडार पर दर्जन भर लोग हैं.

NEET Paper Leak Case Latest News: 30-30 लाख में बिका नीट यूजी 2026 का पेपर

NEET UG 2026 Cancelled LIVE: NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर अब जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि NEET का पेपर करीब 30 लाख रुपये में खरीदा गया था और बाद में इसे कई राज्यों में छात्रों तक पहुंचाया गया.

NEET Exam Cancelled LIVE: SFI का प्रदर्शन,NTA खत्म करने की मांग

NEET Paper Leak Case Latest News: नीट यूजी 2026 पेपर लीक और परीक्षा कैंसिल होने के बाद स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.SFI की छात्र नेता आइशी घोष ने कहा कि हम NEET में होने वाली धांधलियों और पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के गठन के बाद से हर साल ऐसा होता आ रहा है, लेकिन सरकार इस मामले में कुछ भी नहीं कर रही है. हम NTA जैसी व्यवस्था को खत्म करने की मांग कर रहे हैं.

 

NEET UG 2026 Cancelled LIVE:छात्रों की नजर अब नई परीक्षा तारीख पर

NEET UG 2026 Cancelled LIVE: नीट यूजी 2026 रद्द होने के बाद अब लाखों छात्रों की नजर री-एग्जाम की तारीख और नए एडमिट कार्ड पर टिकी हुई है. एनटीए ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी जरूरी जानकारियां आधिकारिक तौर पर साझा की जाएंगी.पेपर लीक मामले से जुड़े हर नए अपडेट के लिए जांच एजेंसियां और एनटीए लगातार काम कर रहे हैं.

NEET Paper Leak Case Latest News: जांच का फोकस चीटिंग और क्रिमिनल एक्टिविटी पर

NEET Paper Leak Case Latest News:राजस्थान SOG के एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ADG) विशाल बंसल ने बताया कि जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है. उन्होंने कहा कि एक गेस पेपर है जिसमें लगभग 410 सवाल हैं. आरोप है कि इनमें से करीब 120 सवाल असली परीक्षा के केमिस्ट्री सेक्शन में आए. यह गेस पेपर परीक्षा से 15 दिन से एक महीने पहले ही छात्रों के बीच फैल चुका था.अब हमारी जांच इस बात पर है कि क्या इसी गेस पेपर के आधार पर चीटिंग या कोई आपराधिक गतिविधि हुई.उन्होंने यह भी कहा कि जांच प्रक्रिया अभी जारी है और हर पहलू को बारीकी से देखा जा रहा है.

NEET Paper Leak Case Latest News: परीक्षा से दो दिन पहले पहुंच गए 600 नंबर के सवाल?

NEET Paper Leak Case Latest News: कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि नीट यूजी के 720 अंकों में से करीब 600 अंकों के सवाल कुछ छात्रों तक परीक्षा से दो दिन पहले ही पहुंच गए थे हालांकि अब तक नीट यूजी पेपर लीक की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन जांच लगातार जारी है.

NEET UG 2026 Cancelled LIVE:राजस्थान SOG की जांच में क्या सामने आया?

NEET Paper Leak Case Latest News:राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG)ने इस मामले में कई अहम जानकारियां दी हैं. SOG के मुताबिक नीट परीक्षा से 15 दिन से लेकर एक महीने पहले तक एक तथाकथित‘गेस पेपर’छात्रों के बीच सर्कुलेट हो रहा था.यह गेस पेपर करीब 150 पेज का था जिसमें लगभग 410 सवाल शामिल थे. सबसे गंभीर आरोप यह है कि इन 410 सवालों में से करीब 120 सवाल नीट यूजी 2026 के केमिस्ट्री सेक्शन में बिल्कुल वैसे ही आए.

NEET UG 2026 Cancelled LIVE:स्कैनर से स्कैन हुआ पेपर, टेलीग्राम पर वायरल

NEET Paper Leak Case Latest News: नीट पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों को यह भी पता चला है कि नासिक में क्वेश्चन पेपर की सीधे फोटो नहीं ली गई थी. इसके बजाय हाई-डेफिनिशन पोर्टेबल स्कैनर से पूरे पेपर को स्कैन किया गया.इन स्कैन की गई फाइलों को बाद में टेलीग्राम पर बने कई ग्रुप्स में शेयर किया गया जिनमें ‘प्राइवेट माफिया’जैसे ग्रुप का नाम सामने आया है. इन ग्रुप्स में सवालों की क्वालिटी इतनी साफ थी कि शक और पुख्ता हो गया.

NEET UG 2026 Cancelled LIVE:निजी कूरियर कर्मचारी की भूमिका पर शक

NEET Paper Leak Case Latest News: नीट पेपर लीक मामले की जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे रैकेट में एक निजी कूरियर सेवा में काम करने वाले कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध है. आशंका है कि उसे पेपर से भरे सुरक्षित ट्रंक तक पहुंच मिली थी.सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वह कर्मचारी पेपर के तय स्थान पर पहुंचने से करीब 30 मिनट पहले ही वहां मौजूद था जिससे संदेह और गहरा गया है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj