Rajasthan

Karauli News: सड़क पर पड़ा था मौत का तार… एक झटका और बाइक समेत तीन युवक बन गए राख!

Last Updated:June 29, 2026, 18:12 IST

करौली के टोडाभीम क्षेत्र में भोपर गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां पहले से टूटा पड़ा 11 केवी बिजली लाइन का तार सड़क पर करंट फैलाए हुए था. इसी दौरान आखवाड़ा गांव के तीन युवक बाइक से गुजर रहे थे, जो अनजाने में तार की चपेट में आ गए. करंट लगते ही तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बाइक भी आग लगने से जलकर राख हो गई. घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं.करौली में टूटा तार बना काल, तीन दोस्तों की एक ही झटके में जीवन लीला खत्मZoomकरंट लगने से तीन युवकों की मौत

करौली. जिले के टोडाभीम क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा भोपर गांव के पास नदी के पास हुआ, जहां पहले से टूटा हुआ बिजली का तार सड़क पर पड़ा था. तार में करंट प्रवाहित होने की जानकारी न होने के कारण तीनों युवक उसकी चपेट में आ गए. हादसे में उनकी बाइक भी पूरी तरह जलकर राख हो गई.

जानकारी के अनुसार, आखवाड़ा गांव निवासी रामबाबू, विष्णु और चौबे जाटव किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. जब वे भोपर गांव के पास नदी के समीप पहुंचे, तब सड़क पर पहले से टूटा हुआ 11 केवी विद्युत लाइन का तार पड़ा हुआ था. युवकों को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि तार में करंट दौड़ रहा है. जैसे ही उनकी बाइक तार के संपर्क में आई, तेज करंट की चपेट में आने से तीनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. करंट की वजह से बाइक में भी आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह जलकर राख हो गई.

घटना से इलाके में मचा हड़कंप

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. तीन युवकों की एक साथ मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. सूचना मिलने पर पुलिस और विद्युत विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. बिजली आपूर्ति बंद कराई गई और स्थिति को नियंत्रित किया. ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली का तार पहले से टूटा हुआ पड़ा था, लेकिन समय रहते विद्युत विभाग ने उसे हटाने या मरम्मत करने की कोई कार्रवाई नहीं की. यदि समय पर लाइन को बंद कर तार को ठीक कर दिया जाता, तो यह बड़ा हादसा टाला जा सकता था. घटना के बाद लोगों में विभाग की कार्यशैली को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिली.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. वहीं, प्रशासन और विद्युत विभाग पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं. इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है, जबकि मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Karauli,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj