अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की मौत! FSL और पुलिस अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

Last Updated:June 29, 2026, 17:51 IST
Dacoit Jagan Gurjar Death Case: अजमेर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां हाई सिक्योरिटी जेल में बंद कुख्यात डकैत जगन गुर्जर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. सूचना पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. फिलहाल मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रारंभिक स्तर पर मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
ख़बरें फटाफट
जेल में बंद कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की मौत
अजमेर. राजस्थान की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली अजमेर की कासव विला हाई सिक्योरिटी जेल से इस वक्त की बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. जेल में बंद कुख्यात डकैत जगन गुर्जर का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है. जेल प्रशासन और सुरक्षा घेरे के बीच हुई इस घटना से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ajmer,Rajasthan



