Entertainment

कार्तिका दीपम की ‘शौर्या’ ने 12वीं क्लास में मचाया धमाल, मार्क्स देख उड़े फैंस के होश

Last Updated:April 16, 2026, 17:57 IST

टीवी के पॉपुलर शो कार्तिका दीपम में शौर्या का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी कृतिका अब पढ़ाई में भी अपनी चमक बिखेर रही हैं. हाल ही में घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को चौंका दिया है. उनकी मार्क्स देख फैंस भी कह रहे हैं, ये तो बहुत होनहार है…

नई दिल्ली. देशभर में इन दिनों बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे लगातार सामने आ रहे हैं और हर जगह छात्रों की मेहनत की चर्चा हो रही है. इसी बीच टीवी की दुनिया से भी एक ऐसी खबर आई है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. पॉपुलर शो कार्तिका दीपम में ‘शौर्या’ का किरदार निभाकर मशहूर हुई बेबी कृतिका ने 12वीं (इंटर) के रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन किया है. उनके मार्क्स सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है. एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली यह स्टार अब पढ़ाई में भी अव्वल साबित हुई हैं.

तेलुगु सीरियल ‘कार्तिका दीपम’ की छोटी शौर्या, यानी बेबी कृतिका ने अब पढ़ाई के मैदान में भी अपनी मेधा का लोहा मनवा लिया है. सीरियल में वंटलक्का (प्रीति विश्वनाथ) और डॉक्टर बाबू की बेटी का किरदार निभाने वाली कृतिका ने इंटरमीडिएट पहले साल में शानदार प्रदर्शन किया है.

बेबी कृतिका ने 470 में से 459 मार्क्स हासिल कर 97.65% प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मार्कशीट शेयर करते हुए सबको धन्यवाद दिया. फोटो साभार-@baby_krithika/Instagram

Add as Preferred Source on Google

कृतिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मार्क्स की मेमो शेयर किए. उनके सब्जेक्ट वाइज नंबर की बात करें तो इंग्लिश में 94/100, संस्कृत में 99/100, फिजिक्स में 60/60, केमिस्ट्री में 59/60, मैथ्स A में 73/75 और मैथ्स B में 74/75 नंबर हैं.

‘कार्तिका दीपम’ में शौर्या के रूप में कृतिका की चुलबुली, नटखट और बोल्ड अदाएं दर्शकों के दिलों पर छा गई थीं. सीरियल के पहले भाग में उनकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा थी. हालांकि, अब वे सीरियल के दूसरे भाग में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन उनके फैंस उन्हें भूले नहीं हैं. फोटो साभार-@baby_krithika/Instagram

कृतिका ने बाल कलाकार के रूप में कई सीरियलों और फिल्मों में काम किया है. ‘कार्तिका दीपम’ के बाद उन्होंने फिल्म ‘सरिलेरु नीकेव्वरु’ में भी काम किया. वर्तमान में वे पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे रही हैं. फोटो साभार-@baby_krithika/Instagram

नेटिजन्स उनके रिजल्ट को देखकर काफी प्रभावित हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ हो रही है और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं. ‘कार्तिका दीपम’ सीरियल आज भी स्टार माला पर काफी लोकप्रिय है और दूसरे सीजन में भी अच्छा चल रहा है. फोटो साभार-@baby_krithika/Instagram

कृतिका ने साबित कर दिया है कि न सिर्फ नटखट अदाकारी, बल्कि पढ़ाई में भी वे किसी से कम नहीं हैं. उनकी इस सफलता ने दिखाया कि छोटी उम्र में भी अनुशासन और मेहनत से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है. फोटो साभार-@baby_krithika/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 16, 2026, 17:57 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj