Rajasthan

KBC के मंच पर पहुंचे उदयपुर के डॉ. अनुज भटनागर! GST का जिक्र होते ही अमिताभ बच्चन ने कही मजेदार बात

Last Updated:August 29, 2026, 19:54 IST

Udaipur Hindi News: शो के दौरान बातचीत में जब डॉ. अनुज के GST Department से जुड़े होने की बात सामने आई तो अमिताभ बच्चन ने अपने खास अंदाज में इस पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि कमाई होती है तो उसका एक हिस्सा GST में चला जाता है.अमिताभ बच्चन की यह बात सुनकर मंच पर माहौल हल्का-फुल्का और मजेदार हो गया.

ख़बरें फटाफट

उदयपुर: शहर के लिए गौरव का पल उस समय और खास हो गया, जब उदयपुर के डॉ. अनुज भटनागर लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर नजर आए,इस एपिसोड में डॉ. अनुज भटनागर ने महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर सवालों का सामना किया और उनसे कई दिलचस्प अनुभव भी साझा किए.

KBC के मंच पर पहुंचने के बाद अमिताभ बच्चन ने डॉ. अनुज से बातचीत करते हुए उनके काम और अनुभवों के बारे में जाना. डॉ. अनुज भटनागर के साथ उनकी पत्नी डॉ. रितु भटनागर और पुत्र हर्ष भटनागर भी मौजूद रहे. परिवार के साथ मंच पर बिताया यह पल उनके लिए यादगार बन गया.

GST Department का नाम सुनते ही अमिताभ बच्चन ने कही मजेदार बातशो के दौरान बातचीत में जब डॉ. अनुज के GST Department से जुड़े होने की बात सामने आई तो अमिताभ बच्चन ने अपने खास अंदाज में इस पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि कमाई होती है तो उसका एक हिस्सा GST में चला जाता है.अमिताभ बच्चन की यह बात सुनकर मंच पर माहौल हल्का-फुल्का और मजेदार हो गया. डॉ. अनुज ने अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत में अपने पेशे से जुड़े अनुभव भी साझा किए.दोनों के बीच हुई बातचीत में जहां गंभीर बातें सामने आईं, वहीं अमिताभ बच्चन के चिर-परिचित अंदाज ने इसे और खास बना दिया.

परिवार के लिए भी खास रहा KBC का मंचडॉ. अनुज के साथ उनकी पत्नी डॉ. रितु भटनागर और पुत्र हर्ष भटनागर की मौजूदगी ने इस पूरे अनुभव को पारिवारिक याद में बदल दिया. परिवार ने KBC के मंच पर अमिताभ बच्चन के साथ समय बिताया और शो का हिस्सा बनने का अनुभव लिया.उदयपुर से KBC के मंच तक पहुंचने वाले डॉ. अनुज भटनागर की इस खास उपस्थिति को शहरवासियों ने भी गौरव के रूप में देखा. एपिसोड के प्रसारण के बाद उनके परिचितों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयां दीं.

KBC का यह एपिसोड अब प्रसारित हो चुका है और दर्शक इसे Sony LIV पर भी देख सकते हैं. उदयपुर के डॉ. अनुज भटनागर के लिए अमिताभ बच्चन के साथ मंच साझा करने और KBC के अनुभव को करीब से जीने का यह मौका लंबे समय तक यादगार रहेगा.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

August 29, 2026, 19:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj