Rajasthan

Khairthal Prakhar 03 Campaign in Government Schools

Last Updated:August 04, 2026, 15:39 IST

Alwar News: राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार खैरथल-तिजारा जिले के 768 राजकीय विद्यालयों में 42,760 विद्यार्थियों के लिए ‘प्रखर-03’ अभियान शुरू किया गया है. जनवरी 2027 तक चलने वाले इस अभियान में प्रतिदिन 7वां पीरियड रीडिंग या लाइब्रेरी के लिए रहेगा. कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को उनकी क्षमता के आधार पर शुष्कता, अंकुरण और पुष्पन स्तर में विभाजित किया गया है. अभियान के तहत 8 सितंबर को स्टोरी मेला, 21 नवंबर को पीटीएम में प्रदर्शन और 16 जनवरी 2027 को मेगा मेले का आयोजन किया जाएगा.

ख़बरें फटाफट

Alwar News: राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार खैरथल-तिजारा जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों के बीच पठन संस्कृति को बढ़ावा देने, भाषा दक्षता बढ़ाने और पुस्तकों से उनका जुड़ाव मजबूत करने के उद्देश्य से एक विशेष रीडिंग प्रमोशन अभियान ‘प्रखर-03’ की आधिकारिक शुरुआत की गई है. इस अभियान के तहत जनवरी 2027 तक खैरथल-तिजारा जिले के 768 राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत 42,760 विद्यार्थियों को नियमित रूप से पठन-पाठन गतिविधियों से जोड़ा जाएगा. इस पहल का प्राथमिक ध्येय बच्चों में पढ़ने-लिखने की बुनियादी क्षमता का विकास करना और उनके भीतर आत्मविश्वास जगाना है.

प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी रेखा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले तीन वर्षों से प्रखर अभियान का सफल संचालन किया जा रहा है और इसी श्रृंखला में अब ‘प्रखर-03’ अभियान शुरू हुआ है. अभियान के अंतर्गत जिले के सभी 768 सरकारी स्कूलों में प्रतिदिन 7वां कालांश (पीरियड) विशेष रूप से रीडिंग या लाइब्रेरी पीरियड के रूप में संचालित किया जाएगा. इस समयावधि में विद्यार्थी केवल पाठ्यपुस्तकें ही नहीं बल्कि विभिन्न प्रकार की साहित्यिक पुस्तकों को पढ़ेंगे. इसके साथ ही कहानी वाचन, कविता पाठ, पुस्तक समीक्षा और समूह चर्चा जैसी रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. अभियान की प्रगति और प्रत्येक सप्ताह सोमवार तथा गुरुवार को आयोजित होने वाली गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट शाला दर्पण पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाएगी.

कक्षाओं के अनुसार निर्धारित की गईं विशेष गतिविधियांअभियान को बाल-केंद्रित और प्रभावी बनाने के लिए विद्यार्थियों को कक्षा के अनुसार अलग-अलग गतिविधियों में शामिल किया जा रहा है. कक्षा 1 और 2 के छोटे बच्चों के लिए मौखिक कहानियां, बाल कविताएं, चित्र-आधारित चर्चाएं और खेल-खेल में सीखने की रोचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. वहीं दूसरी तरफ कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए उनकी आयु और समझ के अनुसार गंभीर गतिविधियों का निर्धारण किया गया है. इसमें पुस्तक समीक्षा (बुक रिव्यू), कहानी लेखन, महापुरुषों की जीवनी पर परिचर्चा, स्वतंत्र पठन और समूह वाचन जैसी गतिविधियां शामिल हैं, जिससे विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक और स्वतंत्र सोच विकसित हो सके.

विद्यार्थियों को तीन प्रमुख सीखने के स्तरों में बांटा गयाबच्चों में हिंदी भाषा के पठन कौशल की सटीक स्थिति का पता लगाने और उन्हें बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए सीखने की क्षमता के आधार पर तीन प्रमुख स्तरों में विभाजित किया गया है:

शुष्कता स्तर: इस स्तर पर उन विद्यार्थियों को रखा गया है जो अभी अक्षरों की सही पहचान नहीं कर पाते हैं. ऐसे बच्चों को विशेष रूप से चिह्नित कर अक्षर पहचान और बुनियादी पढ़ना-लिखना सिखाया जाएगा.
अंकुरण स्तर: इस स्तर में वे बच्चे शामिल हैं जो सभी वर्णों और अक्षरों को आसानी से पहचानने लगे हैं और मात्राओं का सही उच्चारण करना सीख रहे हैं.
पुष्पन स्तर: इस उच्च स्तर पर उन बच्चों को वर्गीकृत किया गया है जो बिना किसी रुकावट के धाराप्रवाह हिंदी पढ़ने के साथ-साथ पढ़े गए पाठ का अर्थ भी भली-भांति समझते हैं.

आगामी कार्यक्रम और विशेष मेलों का आयोजनअभियान के दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है. 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर सभी स्कूलों में ‘स्टोरी मेला’ आयोजित किया जाएगा. इसके बाद 21 नवंबर को आयोजित होने वाली मेगा पीटीएम (अभिभावक-शिक्षक बैठक) में विद्यार्थियों की पठन क्षमता और गतिविधियों का प्रदर्शन अभिभावकों के समक्ष किया जाएगा. अभियान के अंतिम चरण में 16 जनवरी 2027 को जिला स्तर पर एक विशाल ‘मेगा मेला’ आयोजित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और विद्यालयों को सम्मानित किया जाएगा.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Alwar,Rajasthan

First Published :

August 04, 2026, 15:39 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj