Khairthal Tijara News | तिजारा में पलटा डीजल टैंकर, मची तेल भरने की होड़

Last Updated:August 05, 2026, 12:33 IST
Khairthal Tijara Tanker Overturn News: राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में तिजारा के महराणा के पास पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर बाजरे के खेत में पलट गया. टैंकर से तेल रिसने पर महराणा, हसनपुर और मलियरजाट के ग्रामीण बर्तन और बाल्टियां लेकर डीजल लूटने पहुंच गए. सूचना मिलते ही तिजारा पुलिस और 3 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. ज्वलनशील तेल पर फोम डालकर आगजनी का खतरा टाला गया. पुलिस ने 3 क्रेनों की मदद से करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टैंकर को सुरक्षित बाहर निकाला.
ख़बरें फटाफट
पेट्रोल-डीजल टैंकर पलटते ही बाल्टियां लेकर पहुंच गए ग्रामीण, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Khairthal Tijara: राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के तिजारा थाना अंतर्गत महराणा गांव के पास एक बड़ा हादसा हो गया. यहां पेट्रोल और डीजल से भरा एक तेज रफ्तार टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाजरे के खेत में जा पलटा. हादसे के दौरान टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसमें भरा ज्वलनशील डीजल और पेट्रोल तेजी से बाजरे के खेत में फैलने लगा.
टैंकर पलटने और खेत में डीजल फैलने की खबर मिलते ही आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया. महराणा, हसनपुर और मलियरजाट गांवों के स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए. लोग अपने घरों से बर्तन, बाल्टियां, डिब्बे और कैन लेकर खेत में पहुंच गए और बहते हुए डीजल को भरने की होड़ मच गई. ग्रामीणों के बीच तेल भरने के लिए आपाधापी का माहौल देखा गया, जो किसी बड़े खतरे को न्योता दे सकता था.
दमकल गाड़ियों ने छिड़का फोम, टला बड़ा हादसाघटना की सूचना मिलते ही तिजारा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. डीजल के अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया. मौके पर पहुंची 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने खेत में फैले तेल पर फोम का छिड़काव किया ताकि किसी भी प्रकार की आगजनी या विस्फोट के खतरे को टाला जा सके. पुलिस ने कड़ाई दिखाते हुए ग्रामीणों को घटनास्थल से दूर खदेड़ा.
3 क्रेन की मदद से 6 घंटे में हटाया गया टैंकरपुलिस और राहत दल को स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. घटनास्थल पर 3 क्रेन मशीनें बुलाई गईं. करीब 6 घंटे की भारी मशक्कत के बाद बाजरे के खेत में पलटे हुए भारी-भरकम टैंकर को सीधा करवाकर बाहर निकाला गया. पुलिस की तत्परता और फायर ब्रिगेड की समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होने से टल गया.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Alwar,Alwar,Rajasthan
First Published :
August 05, 2026, 12:33 IST



