Rajasthan

Khatu Shyamji: खाटूश्यामजी मंदिर जाने वाले भक्त ध्यान दें, 30 घंटे बंद रहेंगे पट, इस समय होंगे बाबा के दर्शन

Last Updated:September 08, 2026, 11:10 IST

Khatushyamji Temple Closed News: राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में 9 सितंबर को बाबा श्याम के दर्शन नहीं हो सकेंगे. मंदिर में विशेष पूजा और तिलक श्रृंगार के चलते 8 सितंबर मंगलवार रात 10 बजे शयन आरती के बाद पट बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद 9 सितंबर बुधवार को पूरे दिन आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर बंद रहेगा. मंदिर के पट 10 सितंबर गुरुवार सुबह 4:30 बजे मंगला आरती के साथ दोबारा खोले जाएंगे. मंदिर कमेटी के अनुसार इस दौरान बाबा श्याम का विशेष तिलक श्रृंगार, चंदन लेप और पूजा-अर्चना की जाएगी. श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे मंदिर बंद रहने की अवधि में खाटूधाम पहुंचने से बचें.

सीकर: विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सूचना है. अगर आप आज या कल बाबा श्याम के दर्शन के लिए खाटूधाम जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो मंदिर के पट बंद रहने का समय जरूर नोट कर लें. विशेष पूजा और बाबा श्याम के तिलक श्रृंगार के चलते मंदिर करीब 30 घंटे तक आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा. श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आज 8 सितंबर मंगलवार की रात 10 बजे शयन आरती के बाद मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे.

इसके बाद 9 सितंबर बुधवार को पूरे दिन भक्त बाबा श्याम के दर्शन नहीं कर सकेंगे. मंदिर में इस दौरान विशेष धार्मिक अनुष्ठान और तिलक श्रृंगार की प्रक्रिया संपन्न होगी. श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान के अनुसार, मंदिर की परंपरा के तहत बाबा श्याम का विशेष तिलक श्रृंगार किया जाता है. इस धार्मिक प्रक्रिया में काफी समय लगता है और इसे विधि-विधान के साथ पूरा किया जाता है. इस दौरान बाबा श्याम के मस्तक पर चंदन का लेप लगाया जाता है और मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इस पूरी प्रक्रिया में मंदिर के सेवादार और पुजारी ही शामिल होते हैं.

10 सितंबर शाम को फिर होंगे बाबा श्याम के दर्शन

मंदिर बंद रहने के बाद 10 सितंबर गुरुवार को सुबह 4:30 बजे मंगला आरती के समय मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए दोबारा खोल दिए जाएंगे. इसके बाद भक्त बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे. यानी 8 सितंबर रात 10 बजे से 10 सितंबर सुबह 4:30 बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहेंगे. मंदिर कमेटी ने बाबा श्याम के भक्तों से अपील की है कि वे दर्शन के लिए खाटूधाम आने से पहले मंदिर के निर्धारित समय का ध्यान रखें. 9 सितंबर को मंदिर बंद रहने के कारण श्रद्धालु दर्शन के लिए न पहुंचें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

जानिए कौन हैं बाबा श्याम

बाबा श्याम को हारे का सहारा कहा जाता है और उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का अवतार माना जाता है. महाभारत युद्ध के दौरान भीम के पौत्र बर्बरीक कौरवों की ओर से युद्ध में उतरने जा रहे थे, तभी भगवान श्रीकृष्ण ने ब्राह्मण वेश में उनसे शीश दान मांगा. बर्बरीक ने बिना झिझक भगवान कृष्ण को अपना शीश दान कर दिया. इससे प्रसन्न होकर श्रीकृष्ण ने वरदान दिया कि कलियुग में उन्हें श्याम नाम से पूजा जाएगा और वे हारे हुए लोगों के सहारा बनेंगे. तभीसे बाबा श्याम भक्तों के बीच हारे के सहारे के नाम से पूजे जाते हैं.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Sikar,Rajasthan

First Published :

September 08, 2026, 11:10 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj